भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का आगाज
कल से भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा. तीन मैचों की यह सीरीज दिल्ली में ही खेली जाएगी. तीनों ही मुकाबले अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित होंगे. दिलचस्प यह यह कि अफगानिस्तान की टीम मेजबानी कर रही है, जब भारत अपने ही घर में मेहमान बनकर खेलने उतरेगी. ऐसा पहली बार होगा. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टी20 टीम जिम्बाब्वे में जीत के बाद अफगानिस्तान का क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरेगी. वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, जसप्रीत बुमराह जैसे स्टार खिलाड़ियों पर नजरें रहने वाली हैं.
एशिया कप के फाइनल में भारत की टक्कर श्रीलंका से
महिला एशिया कप के फाइनल में भारत की टक्कर डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका से है. श्रीलंकाई टीम पिछली दो बार से टी20 फॉर्मेट के एशिया कप के फाइनल में पहुंचने में सफल रही है, जिसमें 2024 सीजन उसके नाम रहा. श्रीलंका ने भारत को ही शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया. ऐसे में अब भारत के पास इसका हिसाब बराबर करना का शानदार मौका है. भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में अब तक शानदार खेल दिखाया है. सेमीफाइनल में हरमनप्रीत कौर की टीम ने बांग्लादेश को धूल चटाई थी. वहीं, श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर फाइनल का टिकट पक्का किया. भारत इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है. उसने अब तक खेले गए हर एशिया कप एडिशन के फाइनल में प्रवेश किया और 7 बार एशिया कप का ट्रॉफी उठाई है. अब भारत की नजरें आठवीं बार खिताबी जीत पर होंगी. वहीं, श्रीलंका की कोशिश लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने की है.
कितने बजे और कहां देख सकते हैं भारत-अफगानिस्तान T20?
भारत-अफगानिस्तान टी20 मैच का रोमांच FanCode एप या वेबसाइट पर देखने को मिलेगा. मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा.
महिला एशिया कप फाइनल कितने बजे शुरू होगा?
महिला एशिया कप में भारत और श्रीलंका की भिड़ंत रात 8 बजे शुरू होगी. दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Sony Liv एप पर होगी. वहीं, लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा.
भारत और अफगानिस्तान का टी20 स्क्वॉड
भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर.
अफगानिस्तान: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नूर रहमान (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोती, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, अब्दुल्ला अहमदजई और नवीन-उल-हक.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



