Fatehpur Crime News : फतेहपुर में मोबाइल नेटवर्क की समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा इस कदर भड़क गया कि मामला कानून-व्यवस्था तक पहुंच गया. हरदौली गांव में जियो टावर के टेक्नीशियन को कुछ ग्रामीणों ने पकड़कर खंभे से बांध दिया. घटना का वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और पांच लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी.
एक टेक्नीशियन को गांव वालों ने बांधा तो पुलिस ने किया गिरफ्तार.
बताया जा रहा है कि गांव में करीब दो साल पहले मोबाइल टावर लगाया गया था. ग्रामीणों को उम्मीद थी कि इसके बाद नेटवर्क की परेशानी दूर हो जाएगी, लेकिन पिछले कई महीनों से लोग खराब नेटवर्क से परेशान थे. कॉल करने के साथ मोबाइल इंटरनेट चलाने में भी दिक्कत आ रही थी. इसी बात को लेकर ग्रामीणों में काफी नाराजगी थी.
गुरुवार शाम टावर का टेक्नीशियन गांव पहुंचा तो कुछ ग्रामीणों ने उसे घेर लिया. आरोप है कि वे उसे टावर परिसर के अंदर ले गए और एक खंभे से बांध दिया. मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया. एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि वीडियो में कुछ लोग इलाके में 5G नेटवर्क नहीं मिलने की बात कहते हुए दिखाई दे रहे हैं. मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस अब वायरल वीडियो और दूसरे सबूतों के आधार पर जांच कर रही है. साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि टेक्नीशियन को किस वजह से और किन परिस्थितियों में खंभे से बांधा गया.
About the Author
Kavya Mishra is a Senior Sub Editor at News18 Hindi with over seven years of experience in digital and print journalism. She is part of the regional editorial team, covering Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana …
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


