Image Slider

Numerology Rashifal 2026: अंक ज्योतिष में व्यक्ति की जन्मतिथि से प्राप्त मूलांक (1 से 9) के आधार पर भविष्य की संभावनाओं का आकलन किया जाता है। प्रत्येक मूलांक किसी न किसी ग्रह से जुड़ा होता है और उसी के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव, निर्णय क्षमता, सफलता, संबंधों और जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव का अनुमान लगाया जाता है। सप्ताहभर ग्रहों की ऊर्जा में होने वाले परिवर्तन इन मूलांकों पर अलग-अलग प्रभाव डालते हैं।

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28)

सप्ताह की शुरुआत में आपको नेतृत्व की जिम्मेदारी मिल सकती है। बॉस या वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रभावित होंगे। बुधवार-गुरुवार के आसपास कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट सौंपा जा सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पुराना अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। जल्दबाजी में बड़ा फैसला न करें। सिरदर्द या रक्तचाप की समस्या हो सकती है। सप्ताहांत में आराम को प्राथमिकता दें। जीवनसाथी के साथ व्यवहार में नरमी बनाए रखें। अविवाहितों के लिए किसी आकर्षक व्यक्ति से मुलाकात संभव है।

उपाय : जल्दबाजी में कोई भी निर्णय नहीं लेवें।

 

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29)

मन की अस्थिरता के कारण एकाग्रता में कमी महसूस हो सकती है। टीमवर्क वाले कामों में अच्छा प्रदर्शन रहेगा, अकेले निर्णय लेने से बचें। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी। संयुक्त व्यापार में सावधानी बरतें, दस्तावेज़ ध्यान से पढ़ें। पेट और पाचन संबंधी समस्या हो सकती है, ठंडी चीज़ों से परहेज करें। भावनात्मक जुड़ाव गहरा होगा। किसी पुराने रिश्ते में सुलह के योग

हैं।

उपाय :पर्याप्त पानी पिएं और मीठा भोजन संतुलित रखें।

 

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30)

यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा किसी शुभ कार्य की सूचना गुरुवार को मिल सकती है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन दान-पुण्य या सामाजिक कार्यों में खर्च बढ़ सकता है। लिवर, वजन बढ़ने या शुगर से जुड़ी सावधानी रखें। परिवार में सम्मान बढ़ेगा। विवाह से जुड़ी बातचीत आगे बढ़ सकती है।

उपाय :जरूरतमंदों को दान करें।

 

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31)

सप्ताह के शुरुआती दिनों में उलझन या देरी हो सकती है। नई योजना अभी शुरू न करें, समय प्रतिकूल है।अनियोजित खर्च की स्थिति बन सकती है। कर्ज लेनदेन में सतर्क रहें। मानसिक तनाव या नींद की कमी हो सकती है। ध्यान और योग से राहत मिलेगी। रिश्तों में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। बातचीत में स्पष्टता रखें।

उपाय : अनावश्यक विवाद से दूरी बनाएं रखें।

 

मूलांक 5 (5, 14, 23)

यह सप्ताह आपके लिए हर तरह से अनुकूल रहेगा। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। शेयर बाजार में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। त्वचा या नर्वस सिस्टम से जुड़ी हल्की समस्या हो सकती है। अत्यधिक भागदौड़ से बचें।सामाजिक दायरा बढ़ेगा, नए दोस्त बनेंगे।

उपाय : बोलने से पहले सोचें, स्पष्ट और सटीक संवाद रखें।

 

मूलांक 6 (6, 15, 24)

डिजाइन, कला, फैशन, ब्यूटी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए शानदार सप्ताह। शुक्रवार विशेष रूप से शुभ रहेगा। आय के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा, पर सुख-सुविधा पर खर्च बढ़ सकता है। किडनी या त्वचा से जुड़ी देखभाल जरूरी है। मिठाई का सेवन सीमित रखें। यह सप्ताह प्रेम के लिए बेहतरीन है। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है।

उपाय : इत्र का प्रयोग करें।

 

मूलांक 7 (7, 16, 25)

शोध, विश्लेषण या तकनीकी क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे। अकेले काम करने में बेहतर प्रदर्शन होगा। आय स्थिर रहेगी, कोई बड़ा उतार-चढ़ाव आने की संभावना नहीं है। एलर्जी या नींद संबंधी समस्या हो सकती है। मेडिटेशन लाभकारी रहेगा। अकेलापन महसूस हो सकता है। जीवनसाथी को समय जरूर दें।

उपाय : जीवनसाथी और करीबी लोगों से दूरी न बढ़ने दें, उनके लिए समय निकालें।

 

मूलांक 8 (8, 17, 26)

इस सप्ताह आपको मेहनत भरपूर करनी होगी, पर श्रेय मिलने में देरी हो सकती है। बॉस से बहस से बचें। आय सामान्य रहेगी, बड़े खर्च टालें, बचत पर ध्यान दें। जोड़ों के दर्द या थकान हो सकती है। भारी काम करने में सावधानी बरतें। रिश्तों में गंभीरता रहेगी। बुजुर्गों की सेवा का अवसर मिल सकता है।

उपाय : विनम्रता बनाए रखें।

 

मूलांक 9 (9, 18, 27)

यह सप्ताह आपके लिए ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। जल्दबाजी और गुस्से से बचें। आय अच्छी रहेगी, जोखिमभरे निवेश से बचें। चोट या रक्त संबंधी समस्याओं से सावधान रहें। भाई-बहनों का साथ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ छोटी नोकझोंक हो सकती है, संयम रखें।

उपाय : गुस्सा आने पर तुरंत प्रतिक्रिया न दें।

अस्वीकरण (Disclaimer): अंक ज्योतिष द्वारा बताई गई भविष्यवाणियां केवल संभावित रुझानों का संकेत देती हैं। यह राशिफल मूलांक के आधार पर किया गया सामान्य पूर्वानुमान है। इसमें व्यक्तिगत तौर पर परिवर्तन संभव है। अधिक जानकारी के लिए किसी अनुभवी अंक ज्योतिषी से संपर्क करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||