Image Slider

Last Updated:

Good News : उत्तर प्रदेश में योगी सरकार लगातार मेडिकल को प्रोयॉरिटी दे रही है. अब बहुत ही जल्दी अस्पताल आपको होटल जैसे देखने को मिल सकते हैं. एकदम चकाचक और बेड की तो कमी ही नहीं होगी. आइए जानते हैं योगी सरकार का धांसू प्लान.

Zoom

सीएम योगी.

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार लगातार अपने लोगों के विकास के लिए काम कर रही है. इसी क्रम में, मेडिकल एजुकेशन के विस्तार के बाद अब चिकित्सा संस्थानों के इंफ्रास्ट्रक्चर और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं को मजबूत करने की तैयारी है. करोड़ों रुपये से योगी सरकार ने धांसू प्लान बनाया है. दरअसल, चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत प्रदेश के अलग-अलग मेडिकल कॉलेजों और चिकित्सा संस्थानों में करीब 1,606.83 करोड़ रुपये की 65 परियोजनाएं शिलान्यास और लोकार्पण के लिए तैयार हैं. इनमें करीब 1,400.70 करोड़ रुपये की 44 परियोजनाओं का शिलान्यास और 206.13 करोड़ रुपये की 21 परियोजनाओं का लोकार्पण होना है. सरकार का फोकस सिर्फ नए भवनों के निर्माण तक सीमित नहीं है. मेडिकल कॉलेजों में बढ़ी सीटों के अनुसार छात्रावास, लेक्चर थिएटर, परीक्षा भवन, नर्सिंग कॉलेज, ट्रॉमा सेंटर, एमसीएच सेंटर, संक्रामक रोग अस्पताल, जलापूर्ति, सीवरेज और अन्य सुविधाओं को भी विकसित किया जा रहा है.

लखनऊ में 855 करोड़ का बड़ा अस्पताल

सबसे बड़ी परियोजना लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान की है. गोमतीनगर विस्तार स्थित नए परिसर में बेसमेंट के ऊपर 1010 शैय्या वाले अस्पताल भवन का निर्माण करीब 855.04 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित है. वहीं कानपुर मेडिकल कॉलेज में करीब 49.40 करोड़ रुपये से संक्रामक रोग चिकित्सालय तैयार करने की योजना है.

मेरठ में ट्रॉमा और एमसीएच सेंटर का विस्तार

मेरठ मेडिकल कॉलेज में मौजूदा लेवल-2 ट्रॉमा सेंटर को 100 बेड के लेवल-1 ट्रॉमा सेंटर में विकसित करने पर करीब 48.15 करोड़ रुपये खर्च होंगे. बाल रोग विभाग में एमसीएच सेंटर के निर्माण पर करीब 34.82 करोड़ रुपये प्रस्तावित हैं. इसके साथ छात्रावास, सीवरेज, जलापूर्ति और एसटीपी जैसी सुविधाएं भी मजबूत की जाएंगी.

मेडिकल सीट बढ़ीं तो हॉस्टल भी बढ़ेंगे

झांसी मेडिकल कॉलेज में लेक्चर थिएटर, पुस्तकालय, कॉन्फ्रेंस हॉल, कैफेटेरिया और परीक्षा भवन के निर्माण पर करीब 28.44 करोड़ रुपये खर्च प्रस्तावित हैं. यहां 272 बेड के यूजी बालिका छात्रावास की योजना भी है. अयोध्या और कुशीनगर समेत कई मेडिकल कॉलेजों में भी छात्रावासों का निर्माण प्रस्तावित है.

नर्सिंग और ट्रांसप्लांट सुविधाओं पर जोर

गोंडा में नर्सिंग कॉलेज के लिए करीब 9.93 करोड़ रुपये की परियोजना प्रस्तावित है. सहारनपुर और ग्रेटर नोएडा में भी नर्सिंग शिक्षा के विस्तार की योजना है. वहीं लोहिया संस्थान में किडनी, लिवर और बोन मैरो ट्रांसप्लांटेशन यूनिट स्थापित करने की करीब 18.22 करोड़ रुपये की परियोजना लोकार्पण सूची में शामिल है. इन परियोजनाओं के जरिए इलाज के साथ मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के पूरे सपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया जा रहा है.

About the Author

authorimg

काव्‍या मिश्राSenior Sub Editor

Kavya Mishra is a Senior Sub Editor at News18 Hindi with over seven years of experience in digital and print journalism. She is part of the regional editorial team, covering Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana …

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||