डूसू चुनाव 2026: अभाविप के पैनल में शामिल दिग्गजों का पूरा परिचय
1. यश डबास (अध्यक्ष पद के उम्मीदवार)
मूल रूप से कंझावला (दिल्ली) के रहने वाले यश डबास खेल जगत और एकेडमिक्स की दुनिया का जाना-माना नाम हैं. उन्होंने SGTB खालसा कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है. वे अंतरराष्ट्रीय स्तर के टेनिस खिलाड़ी भी हैं. स्पेन, ऑस्ट्रेलिया और सर्बिया जैसे देशों में ITF प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले यश, खेलो इंडिया और ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2023 के लिए भी चुने जा चुके हैं. वर्तमान में वे DU के बुद्धिस्ट स्टडीज विभाग से पढ़ाई कर रहे हैं. कैंपस में उनकी खेल प्रतिभा और लीडरशिप स्किल की चर्चा रहती है.
2. इशू मौर्य (उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार)
उत्तर प्रदेश के सांस्कृतिक शहर बनारस से आने वाले इशू मौर्य छात्र राजनीति के पुराने खिलाड़ी हैं. सत्यवती कॉलेज से पढ़ाई पूरी करने वाले इशू की पकड़ डिबेट, पब्लिक स्पीकिंग और स्टूडेंट लीडरशिप में बहुत मजबूत है. साल 2021 से अभाविप से जुड़े इशू इससे पहले सत्यवती कॉलेज (मॉर्निंग) के अध्यक्ष और ‘स्टूडेंट्स फॉर सेवा’ के सह-संयोजक जैसे अहम दायित्व संभाल चुके हैं. फिलहाल वे कैंपस लॉ सेंटर से वकालत की पढ़ाई कर रहे हैं और छात्रों के बीच अपनी मुखर आवाज के लिए जाने जाते हैं.
3. रिया छाबड़ी (सचिव पद की उम्मीदवार)
दिल्ली के बदरपुर के मोड़बंद गांव के किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली रिया छाबड़ी ने अपनी मेहनत से खास मुकाम बनाया है. श्री अरबिंदो कॉलेज से पढ़ाई करने वाली रिया बेहतरीन इंटर-कॉलेज बास्केटबॉल खिलाड़ी भी हैं. वर्तमान में वे इसी कॉलेज से बीए प्रोग्राम के फोर्थ ईयर में हैं. किसान परिवार से निकलकर यूनिवर्सिटी लेवल पर अपनी पहचान बनाने वाली रिया का सचिव पद के लिए मैदान में उतरना महिला सशक्तिकरण और छात्रहित की आवाज को और मजबूत करेगा.
4. लक्ष्यराज सिंह (संयुक्त सचिव पद के उम्मीदवार)
किस कॉलेज और डिपार्टमेंट से सबसे ज्यादा कैंडिडेट्स?
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव 2026 के लिए ABVP, NSUI AISA और SFI के पैनल मैदान में हैं. डीयू ने 4 पदों के लिए उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट जारी कर दी है. इनमें 20 में से 6 उम्मीदवार महिलाएं हैं. इसमें अध्यक्ष पद के लिए 1, सचिव के लिए 3 और सह सचिव के लिए 2 उम्मीदवार हैं.
डूसू चुनाव 2026 के कुल 20 उम्मीदवारों में से 8 डिपार्टमेंट ऑफ बुद्धिस्ट स्टडीज से हैं. कैंपस लॉ सेंटर से 4 कैंडिडेट्स हैं. वहीं पीजीडीएवी कॉलेज से 2 उम्मीदवार हैं. इसके बाद एसपीएम कॉलेज, मोतीलाल नेहरू कॉलेज, रामजस कॉलेज, श्री अरबिंदो कॉलेज, हिंदू कॉलेज और हंसराज कॉलेज से 1-1 उम्मीदवार हैं.
डूसू चुनाव 2026 अध्यक्ष पद (President)
- अनन्या रतूड़ी (महिला)- पीजीडीएवी कॉलेज (AISA और SFI अलायंस)
- अश्मित कुमार- पीजीडीएवी कॉलेज
- एजाज मंसूरी- कैंपस लॉ सेंटर
- समर्थ बेनीवाल- डिपार्टमेंट ऑफ बुद्धिस्ट स्टडीज
- समीर कुमार- रामजस कॉलेज
- विजय शंकर मीणा- डिपार्टमेंट ऑफ बुद्धिस्ट स्टडीज (NSUI)
- यश डबास- डिपार्टमेंट ऑफ बुद्धिस्ट स्टडीज (ABVP)
डूसू चुनाव 2026 उपाध्यक्ष पद
- अरण्या सिंह राठौड़- एसपीएम कॉलेज
- दीपांशु शोकीन- डिपार्टमेंट ऑफ बुद्धिस्ट स्टडीज
- इशू मौर्य- कैंपस लॉ सेंटर (ABVP)
- वीर चतरथ- डिपार्टमेंट ऑफ बुद्धिस्ट स्टडीज (NSUI)
- अक्षित शिखर- मोतीलाल नेहरू कॉलेज (AISA और SFI अलायंस)
डूसू चुनाव 2026 सचिव पद
- नम्रता चौधरी (महिला)- डिपार्टमेंट ऑफ बुद्धिस्ट स्टडीज (NSUI)
- पंकज कुमार- कैंपस लॉ सेंटर
- रिया छाबड़ी (महिला)- श्री अरबिंदो कॉलेज (ABVP)
- स्टेंजिन डेस्क्योंग (महिला)- हिंदू कॉलेज (AISA और SFI अलायंस)
डूसू चुनाव 2026 सह-सचिव पद
- बी पारिजात- हंसराज कॉलेज (AISA और SFI अलायंस)
- गोपाल चौधरी- डिपार्टमेंट ऑफ बुद्धिस्ट स्टडीज (NSUI)
- लक्ष्यराज सिंह- कैंपस लॉ सेंटर (ABVP)
- विशेष यादव- डिपार्टमेंट ऑफ बुद्धिस्ट स्टडीज
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


