Image Slider

होमखेलक्रिकेटज्वेरेव लगातार तीसरे ग्रैंड स्लैम के फाइनल में, शेल्टन से होगी खिताबी टक्कर

Last Updated:

यूएस ओपन 2026 के लिए दो फाइनलिस्ट खिलाड़ी तय हो चुके हैं. फाइनल में अलेक्जेंडर ज्वेरेव और अमेरिकी खिलाड़ी बेन शेल्टन के बीच होगी. ज्वेरेव ने अपने सेमीफाइल में रूस के करेन खचानोव को हराया, जबकि बेन की भिड़ंत फ्रांसिस टियाफो से हुई थी. बेन शेल्टन इस जीत के बाद पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचे हैं.

Zoom

ज्वेरेव और बेन शेल्टन में होगी यूएस ओपन फाइनल की टक्कर

नई दिल्ली: जर्मनी के दिग्गज खिलाड़ी अलेक्जेंडर ज्वेरेव यूएस ओपन 2026 के फाइनल में पहुंच गए हैं. फाइनल में उनका सामना अब अमेरिका के बेन शेल्टन से होगा. ज्वेरेव का सेमीफाइनल में रूस के करेन खाचानोव से मुकाबला हुआ. इस कड़ी टक्कर में ज्वेरेव ने खचानोव को 6-3, 7-6 (7), 7-6 (6) से हराया. वहीं, बेन शेल्टन की बात करें तो उन्होंने 11वें नंबर के फ्रांसिस टियाफो को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई है. साल 2003 के बाद पहली बार कोई अमेरिकी खिलाड़ी यूएस ओपन के फाइनल में प्रवेश किया है.

बेन शेल्टन पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचे हैं. सिर्फ इतना ही नहीं, शेल्टन के पास अब मौका है कि वह फाइनल में ज्वेरेव को हराकर अमेरिका के लिए 2003 के बाद यूएस ओपन का खिताब जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी बने. आखिरी बार साल 2003 में एंडी रोडिक ने अमेरिका के लिए यूएस ओपन में मेंस सिंगल्स में चैंपियन बने थे.

लगातार तीसरे ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचे हैं ज्वेरेव

अलेक्जेंडर ज्वेरेव लगातार तीसरे ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचे हैं. फाइनल में पहुंचने के बाद ज्वेरेव ने कहा, “उम्मीद है कि मैं रविवार को अमेरिकी सपने को सच नहीं होने दूंगा.” बता दें कि ज्वेरेव पर ग्रैंड स्लैम खिताब के बिना सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी होने का अनचाहा ठप्पा लगा रहा था. हालांकि, उन्होंने अपने ऊपर से इस ठप्पे को हटाते हुए इसी साल फ्रेंच ओपन के खिताब को अपने नाम किया और अपना पहला मेजर खिताब जीता.

पेरिस में जीतने के बाद, ज्वेरेव विंबलडन के फाइनल में भी पहुंचे थे लेकिन यहां पर उन्हें जैनिक सिनर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में अब ज्वेरेव कुछ महीनों बाद ही यूएस ओपन के फाइनल में पहुंचकर एक और मेजर खिताब जीतने के करीब पहुंच गए हैं. ज्वेरेव आखिरी बार साल 2020 में यूएस ओपन के फाइनल में पहुंचे थे, लेकिन पहले दो सेट जीतने के बाद उन्हें डोमिनिक थीम के खिलाफ उलटफेर का शिकार होना पड़ा. यही कारण है कि ज्वेरेव के लिए यूएस ओपन का ये फाइनल बहुत ज्यादा रखता है.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||