Image Slider

होमखेलक्रिकेटकौन हैं पाकिस्तान के नए सनसनी रजाउल्लाह खान? डेब्यू में 4 विकेट और ठोकी फिफ्टी

Last Updated:

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में पाकिस्तान की हार लगभग तय दिख रही है. पहली पारी में सिर्फ 133 रन पर सिमटने के बाद उसने अपनी दूसरी पारी में 449 रन बनाकर 129 रन की लीड हासिल की. पाकिस्तान को इस स्थिति तक पहुँचाने में रजाउल्लाह खान की अहम भूमिका रही, जिन्होंने 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए रिकॉर्डतोड़ पारी खेली.

Zoom

रजाउल्लाह खान ने किया दमदार डेब्यू

नई दिल्ली: इंग्लैंड दौरे पर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में पाकिस्तान पर क्लीन स्वीप का खतरा मंडरा रहा है. तीसरे और आखिरी मुकाबले में पाकिस्तान ने इंग्लैंड के सामने सिर्फ 130 रनों का टारगेट दिया है. मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 453 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में पाकिस्तान 133 रन पर सिमट गई और उसे फॉलोऑन खेलना पड़ा. फॉलोऑन में टीम ने अच्छा कमबैक किया और 449 रन बनाए.

पाकिस्तान को उसकी दूसरी पारी में यहां तक पहुंचाने में डेब्यूटेंट रजाउल्लाह खान की अहम भूमिका रही. रजाउल्लाह खान ने 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए धुआंधार अंदाज में 63 गेंदों में 81 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 9 छक्के और 4 चौके भी लगाए. टेस्ट क्रिकेट में 9वें नंबर पर किसी भी बल्लेबाज के द्वारा डेब्यू पर लगाए गए यह सबसे ज्यादा छक्के हैं. इसके अलावा, उन्होंने गेंदबाजी में भी 4 विकेट लिए, जिसमें जो रूट भी शामिल रहे. इस तरह रजाउल्लाह खान अपने डेब्यू में छा गए.

कौन हैं पाकिस्तान के सनसनी रजाउल्लाह खान?

21 साल के रजाउल्लाह खान राइट आर्म मीडियम पेसर ऑलराउंडर हैं. पेशावर के रहने वाले रजाउल्लाह को पिछले साल ही पाकिस्तान के घरेलू क्रिकेट में खेलने का मौका मिला था. लॉर्ड्स टेस्ट के बाद पाकिस्तानी टीम से 7 खिलाड़ियों को अचानक निकाले जाने के बाद रजाउल्लाह को नेशनल टीम के लिए कॉल-अप आया था. रजाउल्लाह को जब पाकिस्तान की टीम में शामिल किया गया, तो उन्हें पता तक नहीं चला था.

सिर्फ इतना ही नहीं, रजाउल्लाह के पास पासपोर्ट तक नहीं था. जब उन्हें पासपोर्ट के लिए फोन किया गया, तो उनका फोन भी बंद था. ऐसे में उनके कोच से संपर्क किया गया. कोच की जैसे-तैसे रजाउल्लाह से बात हुई. कोच ने जब रजाउल्लाह से संपर्क किया, तो वह खैबर पख्तूनख्वा के पहाड़ों में थे. उसके बाद वह आनन-फानन वहां से अपने पासपोर्ट और यूके वीजा के लिए बायोमेट्रिक कराने आए और इंग्लैंड के लिए रवाना हुए.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||