Image Slider

होमखेलक्रिकेटमंधाना को आउट कर इतरा रही थी बांग्लादेशी, नंदिनी ने बदला लेने में देर नहीं की

Last Updated:

nandani sharma wicket celebration: नंदिनी शर्मा ने फाहिमा खातून को आउट करने के बाद बांग्लादेश से स्मृति मंधाना का बदला पूरा किया. बांग्लादेश की शोर्ना अख्तर ने मंधाना का कैच लेने के बाद चुप रहने का इशारा करते हुए विकेट का जश्न मनाया था. दूसरी पारी में नंदिनी शर्मा ने भी ऐसा ही सेलिब्रेशन करके हिसाब चुकता कर लिया.

Zoom

नंदिनी शर्मा ने बांग्लादेशी खिलाड़ी से लिया स्मृति मंधाना का बदला.

नई दिल्ली. महिला एशिया कप के पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश की टीम भारत के सामने कहीं नहीं टिकी. भारत ने एकतरफा मुकाबला में बांग्लादेश को 40 रन से मात देकर रिकॉर्ड 10वीं बार फाइनल में जगह बनाई. मैच में एक बांग्लादेशी खिलाड़ी ने भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना का कैच लेकर उन्हें उकसाने की कोशिश की, जिसका मुंहतोड़ उसे दूसरी पारी में मिला. दरअसल, स्मृति मंधाना मैच में सिर्फ दो रन बनाकर आउट हो गईं. सुल्ताना खातून की गेंद पर वह शोर्ना अख्तर के हाथों में कैच दे बैठीं. बांग्लादेश खिलाड़ी ने कैच लेने के बाद मुंह पर उंगली चुप रहने का इशारा करते हुए विकेट का जश्न मनाया. हालांकि, मंधाना बिना कुछ कहे डगआउट की ओर बढ़ गईं.

इसका बदला नंदिनी शर्मा ने बांग्लादेश की बल्लेबाजी के दौरान 20वें ओवर में लिया. भारत की मुट्ठी में आ चुके मैच का आखिरी ओवर कप्तान हरमनप्रीत कौर ने नंदिनी शर्मा को सौंपा. ओवर की 5वीं गेंद पर नंदिनी ने फाहिमा खातून को कैच आउट करा दिया. विकेट मिलने का जश्न नंदिनी ने वैसे ही मनाया, जैसे बांग्लादेशी खिलाड़ी ने मंधाना का कैच लेने के बाद किया था. यह विकेट शोर्ना अख्तर का तो नहीं था, लेकिन दिलचस्प यह रहा कि उस समय वह नॉन स्ट्राइकर एंड पर थीं. इस तरह नंदिनी शर्मा ने बांग्लादेश से ‘बड़ी दीदी’ मंधाना का बदला ले लिया. बता दें कि मंधाना टीम में काफी सीनियर हैं और भारतीय क्रिकेट टीम में ‘दीदी-भैया’ का कल्चर है.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||