Last Updated:
Team India Physiotherapist Kamlesh Jain: भारतीय टीम पिछले कुछ महीनों में खिलाड़ियों की चोटों और उनके लगातार फिट न रन पाने की समस्याओं से जूझ रही है. इस बीच बीसीसीआई ने फिजियोथेरेपिस्ट कमलेश जैन का कॉन्ट्रैक्ट रीन्यू न करने का फैसला लिया है, जो साल 2022 से टीम इंडिया के साथ काम कर रहे थे. कई मीडिया रिपोर्ट्स में पहले ही इशारा मिल चुका था कि अब कमलेश पर बीसीसीआई एक्शन ले सकता है.
कमलेश जैन का टीम इंडिया के फिजियो पद से इस्तीफा
नितिन पटेल की जगह बने थे फिजियो
इस साल के अंत में दिसंबर में होने वाला भारत का न्यूजीलैंड दौरा कमलेश जैन का आखिरी असाइनमेंट हो सकता है, बशर्ते BCCI उन्हें इससे पहले रिलीव न कर दे. चेन्नई के रहने वाले कमलेश जैन, नितिन पटेल की जगह आए थे, जो तब बेंगलुरु में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) चले गए थे. मगर उसके बाद वह CoE छोड़कर मुंबई इंडियंस से जुड़ चुके हैं.
फिलहाल टीम के साथ रहेंगे
अफगानिस्तान के खिलाफ 13 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैच की T20 सीरीज में कमलेश जैन भारतीय टीम के साथ दिल्ली में रहेंगे. टीम इंडिया के प्लेयर्स की फिटनेस पिछले कुछ समय से लगातार सवालों के घेरे में थी, इसके लिए कमलेश जैन को जिम्मेदार माना जा रहा था. हालांकि मीडिया का एक धड़ा ये भी कह रहा है कि कमलेश जैन पर एक्शन नहीं लिया गया बल्कि उन्होंने खुद अपने रोल से इस्तीफा दिया है क्योंकि भारतीय टीम की लगातार सीरीज के चलते वह हमेशा ट्रेवल करते रहते थे और परिवार को वक्त नहीं दे पाते थे. फिलहाल पूरे मामले में बीसीसीआई की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.
टीम इंडिया में कोलकाता नाइटराइडर्स से आए थे
कमलेश जैन टीम इंडिया के साथ जुड़ने से पहले आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइटराइडर्स का हिस्सा थे. हेड कोच राहुल द्रविड़ की देखरेख में वह बीते चार साल से खिलाड़ियों के साथ काम कर रहे थे. बीते कुछ वक्त में भारतीय टीम का सपोर्ट स्टाफ बदलाव के दौर से गुजर रहा है. असिस्टेंट कोच रेयान टेन डेश्कोट भी टीम से अगल हो चुके हैं जबकि फील्डिंग कोच रहे टी दिलीप को भी हटा दिया गया. इससे पहले अभिषेक नायर भी दल से अलग हुए थे.
About the Author
अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रे…
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



