Image Slider

Last Updated:

ब्रज की पावन भूमि और राधा भाव की भक्ति में लीन रहने वाले पूज्य संत प्रेमानंद जी महाराज का जीवन अब जल्द ही बड़े पर्दे पर जीवंत हो सकता है. ‘हनुमान अंश’ के बाद अब जल्द फिल्म ‘राधा अंश’ पर्दें पर नजर आने वाली हैं. वैष्णव किन्नर अखाड़ा की जगद्गुरु शंकराचार्य हिमांगी सखी जल्द इसपर फिल्म बनाने वाली हैं. इसके साथ एक बार फिर से ये चर्चा शुरु हो गई है क्या इस फिल्म के लिए पर्दे पर प्रेमानंद जी महाराज के शिष्य क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा फिल्म में लीड रोल निभाते नजर आएंगे? इस फिल्म को लेकर क्या है अपडेट चलिए बताते हैं…

Zoom

संत प्रेमानंद महाराज पर फिल्म बनेगी.

नई दिल्ली. ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. फिल्म जल्द ही 200 करोड़ क्लब में पहुंचने वाली है. फिल्म पिछले 35 दिनों से सिनेमाघरों में लगी हैं. रिलीज के एक महीने के बाद भी इसे देखने के बाद दर्शकों के बीच भक्ति का अलग ही माहौल नजर आ रहा है. पर्दे पर बाबा नीम करौली महाराज की कहानी और हनुमान भक्ति ने लोगों को खूब प्रभावित किया है. अब इसी बीच एक और संत की जिंदगी को बड़े पर्दे पर लाने की तैयारी शुरू हो गई है. वैष्णव किन्नर अखाड़ा की जगद्गुरु शंकराचार्य हिमांगी सखी ने संत प्रेमानंद महाराज के जीवन पर ‘राधा अंश’ बनाने की बात कही है. ‘राधा अंश’ बनने के साथ एक बार फिर से ये चर्चा शुरु हो गई है कि क्या ‘हनुमान अंश’ के साथ-साथ पॉवर कपल विराट-अनुष्का ‘राधा अंश’ का भी हिस्सा बनेंगे?

वैष्णव किन्नर अखाड़ा की जगद्गुरु शंकराचार्य हिमांगी सखी ने संत प्रेमानंद महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म बनाने का ऐलान किया है. फिल्म का नाम ‘राधा अंश’ रखा गया है. हालांकि, इस फिल्म को लेकर अभी संत प्रेमानंद महाराज या उनके शिष्य परिकर की ऑफिशियल सहमति सामने नहीं आई है.

‘हनुमान अंश’ के प्रभावित होकर आया आइडिया

हिमांगी सखी धार्मिक यात्रा पर वृंदावन पहुंचीं. यहां दैनिक भास्कर के साथ बातचीत में उन्होंने ‘राधा अंश’ को लेकर अपनी प्लानिंग शेयर की. उन्होंने बताया कि बाबा नीम करौली महाराज के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ से वह काफी प्रभावित हुईं. इसी के बाद उनके मन में संत प्रेमानंद महाराज के जीवन और उनकी आध्यात्मिक यात्रा को पर्दे पर लाने का आइडिया आया. उन्होंने बताया कि वह बचपन से बृज में रही हैं और राधा रानी के प्रति उनकी काफी आस्था है.

वैष्णव किन्नर अखाड़ा की जगद्गुरु शंकराचार्य हिमांगी सखी प्रेमानंद महाराज के जीवन पर फिल्म बनाने की तैयारी में हैं. फाइल फोटो.

संत प्रेमानंद महाराज से जल्द करेंगी मुलाकात

हिमांगी के मुताबिक, फिल्म को लेकर उनकी फिल्म मेकर टीम से बातचीत हुई है और टीम ने फिल्म बनाने को लेकर सहमति दी है. हालांकि, सबसे अहम सहमति अभी संत प्रेमानंद महाराज और उनके परिकर की तरफ से मिलना बाकी है. हिमांगी सखी जल्द ही उनसे मुलाकात कर इस फिल्म के लिए अनुमति लेने की कोशिश करेंगी.

‘राधा अंश’ में क्या दिखेगा?

हिमांगी सखी ने बताया कि वह बचपन से ही ब्रज से जुड़ी रही हैं. उन्होंने कहा कि उनका बचपन ब्रज की कुंज गलियों में बीता है और उनका हृदय पूरी तरह राधामय है. ऐसे में संत प्रेमानंद महाराज के जीवन पर फिल्म बनाना उनके लिए सिर्फ एक फिल्मी प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि आध्यात्मिक जुड़ाव से जुड़ा विषय भी है. उन्होंने यह भी कहा कि सहमति मिलने के बाद बहुत जल्द फिल्म का प्रोमो तैयार किया जाएगा. यानी मंजूरी मिलते ही इस प्रोजेक्ट को तेजी से आगे बढ़ाने की तैयारी है.

कौन होगा फिल्म के लीड कलाकार

फिल्म की कास्टिंग को लेकर भी दिलचस्प चर्चा शुरू हो गई है. हिमांगी सखी ने साफ कहा कि संत प्रेमानंद महाराज का परिकर फिल्म के लिए जिन कलाकारों को कास्ट करने की सलाह देगा, उन्हीं को फिल्म में रखने की कोशिश की जाएगी.

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा विभाएंगे लीड रोल?

हिमांगी सखी के कास्टिंग को लेकर आए बयान के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के नाम पर चर्चाएं शुरु हो गई हैं. दरअसल, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों दोनों की संत प्रेमानंद महाराज के प्रति आस्था जगजाहिर है . दोनों अकसर महाराज से आशीर्वाद लेने वृंदावन भी पहुंचते हैं. हालांकि, अभी दोनों के फिल्म में होने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. ये सिर्फ कयास लगाए जा रहे हैं.

About the Author

authorimg

Shikha Pandey

15 साल पहले पत्रकारिता से शुरू हुआ शिखा पाण्डेय का सफर आज भी उसी जुनून के साथ जारी है. दिसंबर 2019 में न्यूज18 हिंदी से जुड़ने के बाद वह चीफ सब एडिटर के रूप मे…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||