Image Slider

होमखेलक्रिकेटकौन हैं रजाउल्लाह? पाकिस्तान का अगला वकार युनिस, 143 की रफ्तार और रूट का शिकार

Last Updated:

ENG vs PAK Razaullah Pakistan new pacer: पाकिस्तान ने जब इंग्लैंड दौरे से सात खिलाड़ियों को वापस भेज दिया, तब किस्मत चमकी एक ऐसे युवा तेज गेंदबाज की, जिसके पास पासपोर्ट तक नहीं था. 21 साल के रजाउल्लाह को जब बर्मिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट के लिए पाकिस्तानी टीम में शामिल किया गया, तब वह खैबर पख्तूनख्वा के अपने घनघोर विषम हालात वाले पहाड़ी पर स्थित घर में आराम कर रहे थे.

Zoom

पाकिस्तानी पेसर रजाउल्लाह

नई दिल्ली: बेहद शर्मनाक अंदाज में शुरुआती दो टेस्ट के साथ सीरीज भी हारने के बाद आखिरी टेस्ट में भी पाकिस्तान की हालत खराब थी. बर्मिंघम में 9 सितंबर से शुरू हुए तीसरे टेस्ट की पहली पारी में पाकिस्तान सिर्फ 133 रन पर सिमट गई. ओवरकास्ट कंडिशन में इंग्लिश पेसर्स के तांडव के बाद अब बारी पाकिस्तानी गेंदबाजों की थी. पाकिस्तान की तरफ से गेंद हाथ में लिए एक ऐसा बॉलर खड़ा था, जो भले ही उस वक्त अनजान था, लेकिन अगले कुछ सेकंड बाद उसके बारे में पूरी दुनिया बात करने वाली थी.

रजाउल्लाह का रनअप और 143KM/H की रफ्तार
अपने टेस्ट करियर की पहली गेंद- स्पीड 143KM/H. ओवर की तीसरी गेंद 144 KPH. चौथी गेंद अपनी पूरी रफ्तार से आकर इंग्लैंड के कप्तान जो रूट के पैड पर जा लगी. जोरदार अपील हुई और अंपायर ने उंगली खड़ी कर दी. यानी अपना पहला टेस्ट रन देने से पहले ही रजाउल्लाह ने इंग्लैंड के सबसे बड़े बल्लेबाज को आउट कर दिया था.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||