राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से 20 सितंबर 2026 को आयोजित की जाने वाली उपनिरीक्षक/प्लाटून कमांडर (री-एग्जाम)-2021 में भी वर्तमान में लागू ओएमआर शीट में पांचवें विकल्प को भरना अनिवार्य होगा। इस संबंध में आयोग की ओर से शुद्धि पत्र जारी कर दिया गय
आयोग सचिव के अनुसार- उपनिरीक्षक/प्लाटून कमांडर परीक्षा-2021 का विज्ञापन 3 फरवरी 2021 को जारी किया गया था। पूर्व में परीक्षा का आयोजन 13 से 15 सितंबर 2021 तक किया गया। चूंकि उस समय उत्तर-पत्रक में पांचवा विकल्प दिए जाने का प्रावधान नहीं था, अतः विज्ञापन में इसका उल्लेख नहीं किया गया था।
राज्य सरकार की अनुशंसा 6 मई 2026 के क्रम में आयोग की ओर से उपनिरीक्षक/प्लाटून कमांडर परीक्षा-2021 की भर्ती प्रक्रिया पूर्णतया निरस्त कर 20 सितंबर 2026 को पुनः आयोजन किया जा रहा है। चूंकि वर्तमान में आयोग द्वारा आयोजित करवाई जाने वाली समस्त लिखित एग्जाम में किसी प्रश्न का उत्तर नहीं दिए जाने की स्थिति में उत्तर-पत्रक में पांचवां विकल्प भरवाया जा रहा है।
अतः उपनिरीक्षक/प्लाटून कमांडर परीक्षा-2021 (पुनः परीक्षा) में वर्तमान प्रावधानानुसार ओएमआर उत्तर-पत्रक में प्रश्नों के विकल्प भरने के संबंध में विशेष निर्देश लागू किए जाने है। संबंध में आयोग की वेब-साईट पर शुद्धि पत्र सं जारी कर दिया गया है, जिसका अवलोकन अभ्यर्थी आयोग की वेब-साईट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर कर सकते हैं। विज्ञापन की शेष शर्ते यथावत रहेंगी।
……….
पढें ये खबर भी….
SI भर्ती-2021: 2.30 लाख कैंडिडेट ही देंगे री-एग्जाम:7 लाख 97 हजार ने भरा था फॉर्म; RPSC अध्यक्ष ने चुनाव आयोग को लिखा लेटर
सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती-2021 का री-एग्जाम केवल 2 लाख 30 हजार अभ्यर्थी ही देंगे। इसका कारण यह है कि री-एग्जाम के लिए पहले भरे गए आवेदन पत्रों में सुधार और अपडेट करने का अवसर दिया गया था। ज्यादातर अभ्यर्थियों ने इसमें रुचि नहीं दिखाई। पहले यह परीक्षा 3 दिन में आयोजित की गई थी। अब परीक्षा एक ही दिन (20 सितंबर 2026) को होगी। ऐसे में नॉर्मलाइजेशन की जरूरत नहीं पड़ेगी। रिजल्ट भी जल्दी घोषित हो सकेगा। (पूरी खबर पढें)
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



