Last Updated:
Viral Video: फ्लाइट में पायलट की एक अनोखी घोषणा ने यात्रियों का ध्यान खींच लिया. पायलट ने अपनी गोद में बैठे 7 महीने के बेटे को लेकर ऐसी बात कही कि पूरा केबिन तालियों से गूंज उठा. बेटे के लिए यह 29वीं फ्लाइट थी, जबकि पायलट पिता के लिए उसके साथ यह पहली उड़ान थी.
पायलट पापा संग बेटे की खास उड़ान
सोचिए… आप फ्लाइट में बैठे हैं, टेकऑफ में बस कुछ मिनट बाकी हैं और तभी पायलट कहता है- ‘आज मेरे साथ एक ऐसा पैसेंजर है, जो मेरे लिए पूरी दुनिया है. केबिन में सन्नाटा छा जाता है. लोग समझ ही नहीं पाते कि आखिर पायलट किसकी बात कर रहा है. तभी उसकी नजर अपनी गोद की तरफ जाती है और पूरा माजरा सामने आ जाता है. वहां कोई वीआईपी नहीं, बल्कि एक ऐसा नन्हा मुसाफिर बैठा था, जिसकी मौजूदगी ने पायलट के लिए इस उड़ान को हमेशा के लिए यादगार बना दिया. अब इसी पल का वीडियो इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रहा है.
‘आज मेरे साथ सबसे स्पेशल पैसेंजर है’
पायलट ने यात्रियों से कहा कि आज की फ्लाइट उसके लिए बहुत खास है, क्योंकि उसके साथ उसकी जिंदगी का सबसे खास पैसेंजर सफर कर रहा है. इसके बाद उसने अपनी गोद में बैठे बच्चे की तरफ इशारा किया और बताया कि वह उसका 7 महीने का बेटा है. पायलट ने बताया कि बेटे के साथ बतौर पायलट यह उसकी पहली फ्लाइट है. हालांकि, बच्चे के लिए यह पहला हवाई सफर नहीं था. पायलट ने मजाकिया अंदाज में बताया कि उसका बेटा इससे पहले ही 29 बार फ्लाइट में सफर कर चुका है. यह सुनते ही फ्लाइट में बैठे यात्री खुश हो गए और तालियां बजाने लगे. वहीं, नन्हा बच्चा भी बड़ी मासूमियत से आसपास बैठे लोगों को देखता रहा.
बच्चे के रोने पर मम्मी को कर दिया ‘ब्लेम’
पायलट ने अपनी घोषणा को थोड़ा और मजेदार बनाते हुए बच्चे के स्वभाव के बारे में भी बताया. उसने कहा कि अच्छी खबर यह है कि उसका बेटा लगभग 90 फीसदी समय शांत, खुश और हंसमुख रहता है. लेकिन इसके बाद पायलट ने मजाक में कहा कि बाकी 10 फीसदी समय में बच्चे के वोकल कॉर्ड्स काफी मजबूत हैं. इसलिए उम्मीद है कि आज यात्रियों को उसका 90 फीसदी वाला शांत और खुशमिजाज मूड ही देखने को मिलेगा. इसके बाद पायलट ने एक और मजेदार बात कही. उसने यात्रियों से कहा कि अगर बच्चा रोता है, तो वे उसकी मां को ‘ब्लेम’ कर सकते हैं, क्योंकि वह भी इसी फ्लाइट में मौजूद हैं. यहां देखें वीडियो…
View this post on Instagram
लोगों को खूब पसंद आया वीडियो
पायलट और उसके बेटे का यह प्यारा पल सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है. वीडियो को साउथवेस्ट एयरलाइन्स के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है और इसे बड़ी संख्या में लोग देख चुके हैं. वीडियो पर यूजर्स भी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. किसी ने इसे बेहद प्यारा फ्लाइट अनाउंसमेंट बताया, तो किसी ने कहा कि पायलट के चेहरे पर पिता होने का गर्व साफ नजर आ रहा है.
About the Author
Harshita Patel is working with News18 Hindi (hindi.news18.com) Central Desk since 2025. She has a good understanding of national, international, and local news, along with current affairs, gold rates, and resea…
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



