यह लोग थे मौजूद
बता दें, बैठक कलेक्ट्रेट के बचत भवन में आयोजित हुई. इस दौरान अमेठी के सांसद किशोरी लाल भी पहुंचे. वहीं, ऊंचाहार से BJP विधायक मनोज पांडेय, एमएलसी और राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह भी मौजूद थे. मीटिंग में कांग्रेस नेता राहुल गांधी फुल फॉर्म में दिखे.
राहुल गांधी ने पूछा- क्यों नहीं हो रहा काम?
उन्होंने बैठक में कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय को अपने मोबाइल पर टूटी सड़कें दिखाईं. इसे देखकर 1 मिनट के लिए मंत्री जी भी हैरान रह गए. वहीं, जर्जर सड़कों और गड्ढों की प्रिंट आउट तस्वीरें दिखाकर PWD अधिकारियों और डीएम से पूछा कि सड़कों की हालत ऐसी क्यों है? उन्होंने कहा कि जब सरकार फंड दे रही है तो काम क्यों नहीं हो रहा है? आप लोग क्या कर रहे हैं?
सपा नेताओं से भी की मुलाकात
कलेक्ट्रेट में करीब ढाई घंटे बैठक से पहले राहुल ने सुबह जनता दरबार लगाया, जहां महिला कांग्रेस नेता ने उन्हें राखी बांधी. साथ ही उन्होंने सपा नेताओं से भी मुलाकात की. कार्यक्रमों के बाद राहुल लखनऊ रवाना हो गए, जहां से वे दिल्ली जाएंगे. 2024 में सांसद बनने के बाद राहुल का यह 8वां रायबरेली दौरा था. इससे पहले वे 19-20 मई को दो दिवसीय दौरे पर आए थे.
इस सड़क की हालत है बदहाल
बता दें, राहुल गांधी जिस सड़क की तस्वीर दिखा रहे थे वो रायबरेली में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी दरीबा से कठघर मार्ग की है, जो भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है. निर्माण के कुछ वर्षों बाद ही यह सड़क पूरी तरह से बदहाल हो चुकी है. गड्डों से भरी सड़क पर रोजाना राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. वाहन गड्डों में फंस जाते हैं, जिससे लंबे जाम की स्थिति बन जाती है. रोजाना हजारों लोग इस रास्ते से गुजरते हैं. राहगीरों ने ठेकेदार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं.
क्या बोले कैबिनेट मंत्री ?
हालांकि, डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने इससे पहले मीडिया से बात करते हुए कहा कि पिछली सरकारों के मुकाबले, जहां केवल 18 से 20 प्रतिशत लोगों को राशन मिलता था. आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अकेले रायबरेली जिले में 21,92,000 लोगों को 5 किलो मुफ्त राशन मिल रहा है. इसके लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया गया. सड़कों की स्थिति पर बात करते हुए उन्होंने खुशी जाहिर की कि पिछले 5 वर्षों में अकेले रायबरेली जिले में लगभग 16,000 छोटी और बड़ी सड़कों का निर्माण कराया गया है. बैठक में केंद्र सरकार की जनहितैषी योजनाओं की जमीनी हकीकत और उनके क्रियान्वयन की समीक्षा की गई, जिससे जिले के आम नागरिकों को सीधा लाभ मिल रहा है.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


