Image Slider

Last Updated:

Online Shopping Fraud :  आजकल हर कोई घर बैठे ही शॉपिंग कर लेता है. इसलिए स्कैमर्स भी काफी अलर्ट रहते हैं. अब एक बार फिर एक शख्स के साथ फ्रॉड हो गया है. उसे दो हजार रूपये देकर गोबर मिला है. 

Zoom

युवक के साथ हुआ आनलाइन फ्रॉड.

ग्रेटर नोएडा : हम कई बार ऑनलाइन सामान ऑर्डर करते हैं. फिर उसका बेसब्री से इंतजार करने लग जाते हैं. मगर, सोचिए आप अपने हजारों रुपये लगा दें और आपको वो सामान भी न मिले, जिसे आपने मंगाया था तो आप भी हैरान रह जाएंगे. ऐसा ही कुछ यूपी के ग्रेटर नोएडा में रहने वाले एक शख्स के साथ हुआ. बेचारे युवक ने 2 हजार रुपये देकर कामकाज के लिए एंड्रॉयड डिवाइस ऑर्डर किया, लेकिन जब पार्सल पहुंचा तो उसमें से बदबू आ रही थी. खोलते ही युवक सन्न रह गया. उसमें गोबर से भरा पैकेट मिला.

मामला ग्रेटर नोएडा के समसपुर गांव का है. यहां के रहने वाले आकाश ने कामकाज के लिए एंड्रॉयड डिवाइस ऑर्डर किया था. उसने करीब दो हजार रुपये का भुगतान पहले ही कर दिया. मगर, सोमवार शाम लगभग साढ़े पांच बजे के आसपास कोरियर वाला पैकेट लेकर घर पहुंचा. जब उसने पैकेट खोला तो अंदर एंड्रॉयड डिवाइस की जगह गोबर भरा हुआ मिला, जिसे देखकर वह दंग रह गया.

आकाश नागर ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले एक वेबसाइट से एंड्रॉयड डिवाइस ऑनलाइन ऑर्डर किया था और बुकिंग के समय ही डिवाइस की पूरी कीमत ऑनलाइन चुका दी थी. पैकेट मिलने के बाद जब खोला तो पाया कि अंदर डिवाइस नहीं, बल्कि गोबर भरा हुआ था. ऑनलाइन खरीदारी के बहाने मेरे साथ धोखाधड़ी की गई है.

उन्होंने तुरंत शाम साढ़े बजे के आसपास दनकौर कोतवाली की साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई और मामले में कार्रवाई की मांग की. इस मामले में थाना पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

About the Author

authorimg

काव्‍या मिश्राSenior Sub Editor

Kavya Mishra is a Senior Sub Editor at News18 Hindi with over seven years of experience in digital and print journalism. She is part of the regional editorial team, covering Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana …

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||