Image Slider

Last Updated:

Bigg Boss 20 Captaincy Task: ‘बिग बॉस 20’ के घर में कैप्टेंसी के लिए मचा भारी बवाल . टास्क के चक्कर में 4 कंटेस्टेंट्स बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गए हैं . वहीं ‘बच्ची’ कहे जाने पर अरिश्फा और आम्रपाली के बीच भयंकर लड़ाई हो गई . जानिए कौन से हैं वे 4 नाम जिन पर लटक रही है एलिमिनेशन की तलवार .

Zoom

नई दिल्ली: 6 सितंबर से सलमान खान का रियालिटी शो बिग बॉस 20 शुरू हो चुका है. जिसके बाद से ये लगातार चर्चा में बना हुआ है. अभी इसे शुरू हुए मात्र 3 दिन ही हुए हैं, लेकिन ड्रामा और एंटरटेनमेंट का डोज लगातार बढ़ता जा रहा है . लेटेस्ट एपिसोड में कैप्टेंसी टास्क के दौरान घरवालों के बीच भयंकर झगड़ा देखने को मिला .

इसी के साथ शो में इस हफ्ते बेघर होने के लिए पहला नॉमिनेशन भी पूरा हो गया है . इस बार 4 पॉपुलर कंटेस्टेंट्स पर एलिमिनेशन की तलवार लटक गई है .

कैप्टेंसी टास्क में मिला खास वरदान

कैप्टेंसी की रेस में इस बार कुशाल तंवर गुल्लू, आसिफ खान और यंग डीएसए आमने-सामने आए . इन तीनों को रेस शुरू होने से पहले एक स्पेशल वरदान दिया गया . तीनों को 2एक्स रूम में ले जाया गया . यहां 2 का मतलब एक्स्ट्रा लाइफलाइन पाना था . वहीं एक्स का मतलब किसी दूसरे सदस्य की एक लाइफलाइन छीनना था . सभी के पास दो लाइफलाइन थीं, इसलिए तीनों ने एक्स वाला रास्ता ही चुना . आसिफ ने अरिश्फा की लाइफ छीन ली . गुल्लू ने उदिति की और यंग ने कनिका की लाइफलाइन ले ली .

4 कंटेस्टेंट हुए एविक्शन के लिए नॉमिनेट

2एक्स रूम के इस बड़े ट्विस्ट के तुरंत बाद नॉमिनेशन राउंड शुरू हुआ . घरवालों ने मिलकर लव प्रीत गिल, अरिश्फा खान, कनिका मान और उदिति सिंह को टारगेट किया . इन चारों को ही इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट कर दिया गया है . अब देखना होगा कि इनमें से किसका सफर सबसे पहले खत्म होता है .

View this post on Instagram

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||