Image Slider

होमखेलक्रिकेटBBL की टीम बेचेगा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया, निजी निवेशकों के लिए खोला दरवाजा

Last Updated:

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपनी फ्रेंचाइजी लीग बिग बैश में निजी निवेशकों के लिए दरवाजा खोल दिया है. सीए इस लीग की टीम मेलबर्न रेनेगेड्स को बेचना चाह रही है. इसके लिए बोर्ड की तरफ से मंजूरी मिल गई है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अभी मेलबर्न रेनेगेड्स का संचालन कर रही है. निजी निवेशकों से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का लक्ष्य 1 बिलियन डॉलर जुटाने का है.

Zoom

बीबीएल टीम मेलबर्न रेनेगेड्स

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी लीग बिग बैश में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. बिग बैश लीग को निजीकरण की तैयारी हो रही है. इसे लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से मंजूरी मिल गई है, जिसके बाद इस टी20 लीग की टीम मेलबर्न रेनेगेड्स बिकने के लिए उपलब्ध है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने घोषणा की कि वह मेलबर्न रेनेगेड्स में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए निजी मालिकों से बोलियां आमंत्रित करेगा.

क्रिकेट डॉट कॉम एयू की रिपोर्ट के अनुसार फ्रेंचाइजी का नया स्वामित्व 2027-28 के बिग बैश लीग और महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) के लिए लागू रहेगा. इसके साथ ही ये भी साफ कर दिया गया कि बिक्री प्रक्रिया का बीबीएल और डब्ल्यूबीबीएल के आगामी सीजन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. ऐसे में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ये साफ कर दिया है कि अगले सीजन से पहले कुछ टीमों के मालिक बदल जाएंगे.

मेलबर्न रेनेगेड्स बेचने की तैयारी में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया

मेलबर्न रेनेगेड्स टीम का संचालन अभी ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट कर रहा है. उसकी डब्ल्यूबीएल टीम ने हाल ही में वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज को अपने साथ जोड़ा है. रिपोर्ट में आगे ये भी कहा गया है कि सीए अन्य क्लबों को भी बिक्री के लिए रखने पर भी विचार करेगा. होबार्ट हरिकेंस, पर्थ स्कॉर्चर्स और मेलबर्न स्टार्स अन्य क्लब हैं जिनके बारे में माना जाता है कि वे निजी निवेश में रुचि रखते हैं.

हालांकि, सिडनी सिक्सर्स, सिडनी थंडर, ब्रिस्बेन हीट और एडिलेड स्ट्राइकर्स जैसी अन्य टीम की फिलहाल निजी निवेश में दिलचस्पी नहीं है, लेकिन भविष्य में इन टीमों के लिए बिक्री का विकल्प खुला रहेगा. बीबीएल में निजीकरण से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का 1 बिलियन डॉलर जुटाने का लक्ष्य है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ये कदम हाल ही में इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के द्वारा किए गए द हंड्रेड में हुए निजीकरण के बाद उठाया है. द हंड्रेड में कई आईपीएल टीमों के मालिक ने निवेश किया है.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||