Image Slider

होमखेलक्रिकेटएशिया कप सेमीफाइनल की तस्वीर साफ, फाइनल में हो सकती है भारत-पाक की टक्कर

Last Updated:

महिला टी20 एशिया कप के लिए चार टीमें तय की गई हैं. पहला सेमीफाइनल मुकाबला गुरुवार को भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा. भारतीय टीम अपने ग्रुप ए की टेबल टॉपर रही. वहीं, बांग्लादेश ग्रुप बी में दूसरे नंबर की टीम है. वहीं, दूसरे सेमीफाइनल मैच में श्रीलंका और पाकिस्तान की भिड़ंत होनी है. ऐसे में संभावना बन रही है कि फाइनल में एक बार फिर से भारत-पाकिस्तान का मैच हो सकता है.

Zoom

भारत बनाम पाकिस्तान

नई दिल्ली: महिला टी20 एशिया कप के लिए चार टीमें तय की गई हैं. पहला सेमीफाइनल मुकाबला गुरुवार को भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा. भारतीय टीम अपने ग्रुप ए की टेबल टॉपर रही. वहीं, बांग्लादेश ग्रुप बी में दूसरे नंबर की टीम है. वहीं, दूसरे सेमीफाइनल मैच में श्रीलंका और पाकिस्तान की भिड़ंत होनी है. ऐसे में संभावना बन रही है कि फाइनल में एक बार फिर से भारत-पाकिस्तान का मैच हो सकता है.

महिला टी20 एशिया कप 2026 अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है. लीग स्टेज खत्म होने के बाद सेमीफाइनल के लिए चार टीमें तय हो चुकी हैं. 10 सितंबर से सेमीफाइनल के नॉकआउट स्टेज की शुरुआत हो रही है. टूर्नामेंट में कुल दो ग्रुप थे, जिसमें ग्रुप ए से भारतीय टीम पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर रही और पाकिस्तान 4 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर. वहीं, ग्रुप बी में श्रीलंका ने टॉप किया और बांग्लादेश की टीम दूसरे स्थान पर रही. ऐसे में आइए जानते हैं कि सेमीफाइनल में किस टीम की टक्कर किससे होगी.

पहला सेमीफाइनल: भारत बनाम बांग्लादेश

एशिया कप का पहला सेमीफाइनल मुकाबला भारत और बांग्लादेश के बीच होगा. भारतीय टीम अपने ग्रुप की टेबल टॉपर रही. ऐसे में उसका सामना ग्रुप बी की दूसरे नंबर की टीम बांग्लादेश से हो रहा है. यह मुकाबला गुरुवार, 10 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा. इस मैच को जीतने वाली टीम 13 सितंबर को होने वाले फाइनल के लिए मैदान पर उतरेगी.

पहला सेमीफाइनल: श्रीलंका बनाम पाकिस्तान

वहीं, दूसरे सेमीफाइनल की बात करें तो इसमें श्रीलंका और पाकिस्तान की भिड़ंत होने वाली है. ग्रुप ए में शामिल पाकिस्तान की टीम अपने आखिरी लीग मैच में हांगकांग को 72 रनों से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची. ग्रुप ए में पाकिस्तान की टीम 4 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही. वहीं, श्रीलंका की बात करें तो वह ग्रुप बी की टॉपर टीम रही है. टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच 11 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा.

फाइनल में हो सकती है भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत

लीग स्टेज में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबले के बाद फाइनल में भी दोनों की टक्कर होने की संभावना है. हालांकि, ऐसा तब होगा जब भारतीय टीम पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हरा दे, जिसकी प्रबल संभावना है. वहीं दूसरी तरफ, पाकिस्तान को दूसरे सेमीफाइनल में किसी भी हाल में श्रीलंका को हराना होगा. अगर पाकिस्तान दूसरे सेमीफाइनल में जीत हासिल करती है, तो फिर वह फाइनल में भारत के सामने होगी. ऐसे में क्रिकेट फैंस यही चाहेंगे कि एक बार फिर से भारत बनाम पाकिस्तान का ब्लॉकबस्टर मुकाबला देखने को मिले.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||