Image Slider

Last Updated:

Aligarh Agra Greenfield Expressway: अलीगढ़ से आगरा जाना अब आसान हो गया है. क्योंकि बहुत जल्द ही फोरलेन का ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे तैयार होने वाला है. इसकी लंबाई कुल 65 किलोमीटर की है. इसकी लागत 800 करोड़ से अधिक बताई जा रही है.

Zoom

अलीगढ़ से आगरा के लिए बनने जा रहा है ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे.

लखनऊः उत्तर प्रदेश में लगातार हाईवे और एक्सप्रेसवे का निर्माण जारी है. इसी कड़ी में आगरा-अलीगढ़ ग्रीनफील्ड एक्स्प्रेसवे बनने जा रहा है. जिससे आगरा और अलीगढ़ के बीच सफर बहुत ही आसान हो जाएगा. प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस महीने से एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य शुरू हो सकता है. इसके बनने से अलीगढ़ से आगरा जाने में अब केवल एक घंटा लगेगा. वहीं अलीगढ़ से हाथरस जाने में आधा घंटा लगेगा. साथ ही दिल्ली-एनसीआर, लखनऊ और पूर्वांचल का सफर भी आसान हो जाएगा.

अलीगढ़ से आगरा बस 1 घंटे में
हालांकि अभी अलीगढ़ और हाथरस के बीच नेशनल हाइवे-509 है. लेकिन यह सासनी, हाथरस जैसे शहरों से होकर गुजरता है. इस हाइवे पर बीच में कोई डिवाइडर भी नहीं है, जिससे ट्रैफिक की स्पीड धीमी है. अभी आगरा से अलीगढ़ आने-जाने में दो से ढाई घंटा लग जाता है. लेकिन इस फोर लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के बनने के बाद यह दूरी महज 1 घंटे में कवर की जा सकेगी. वहीं अलीगढ़ से हाथरस का सफर महज आधे घंटे का रह जाएगा.

दो फेज में तैयार होगा आगरा-अलीगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे
बताया जा रहा है कि आगरा-अलीगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 65 किलोमीटर है. एनएचआई ने इस परियोजना को दो फेज में पूरा करने का प्लान बनाया है. इस प्रोजेक्ट की कुल लागत करीब 820 करोड़ रुपये है. पहले फेज में अलीगढ़ से हाथरस के असरोई तक 28 किलोमीटर का एक्सप्रेसवे बनेगा, जिसपर काम जारी है. वहीं दूसरे फेज में असरोई से आगरा के खंदौली तक करीब 37 किलोमीटर की सड़क बनेगी.

इन जिलों की बेहतर हो जाएगी कनेक्टिविटी
बताया जा रहा है कि यह ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे आगरा में खंदौली के पास यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा. इसके बाद आगरा इनर रिंग रोड के जरिए लोग सीधे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चढ़ सकेंगे. इससे दिल्ली-एनसीआर, आगरा, लखनऊ, कानपुर और पूर्वांचल के बीच कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी. आगरा-अलीगढ़ एक्सप्रेसवे हाथरस के पास निर्माणाधीन बरेली-मथुरा हाईवे से भी जुड़ेगा. यानी कि इसके बनने से बरेली, बदायूं, कासगंज और हाथरस से भी कनेक्टिविटी आसान हो जाएगी.

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||