Aaj Ka Vrishabh Rashifal 6 September 2026 : वृषभ राशि वालों को आज पैसों के लेन देन में सावधानी बरतनी होगा. आज आद्रा नक्षत्र और सिद्धि योग का संयोग बन रहा है. लोकल 18 से काशी के ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज बताते हैं कि आज आप वाहन चलाने में सावधानी जरूर बरतें. सूर्य को जल अर्पण करेंगे तो समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. आज आप अपने बॉस की बातों को बिल्कुल भी अनदेखा न करें. वृषभ राशि के जो जातक इन्वेस्टमेंट की सोच रहे हैं, आज वे सोने में पैसा लगा सकते हैं.
नए डील पर लगेगी मुहर
वृषभ राशि के जो जातक बिजनेस कर रहे हैं, आज वो अपने कार्यक्षेत्र में काम को लेकर थोड़े तनाव में रहेंगे. आज आपकी कोई बिजनेस डील फाइनल हो सकती है. वाणी में मधुरता बनाए रखेंगे तो इससे आपके काम बनेंगे. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, आज उन्हें ऑफिस में पूरी मेहनत के साथ काम करने की जरूरत है. आज आप अपने बॉस की बातों को बिल्कुल भी अनदेखा न करें. वृषभ राशि के जो जातक इन्वेस्टमेंट की सोच रहे हैं, आज वे सोने में पैसा निवेश कर सकते हैं. हालांकि मौजूदा समय में इसकी कीमतों में उतार चढ़ाव बना हुआ है, लेकिन भविष्य में आपको इससे बेहतर रिटर्न जरूर मिलेगा.
पार्टनर के होगा झगड़ा
वृषभ राशि की लव लाइफ में आज भूचाल आ सकता है. आज आप अपने पार्टनर के साथ बातचीत में थोड़ी सावधानी जरूर रखें, वरना इसका असर आपके रिश्तों पर पड़ेगा. बात शादीशुदा लोगों की करें तो आज आप कहीं बाहर घूमने के लिए प्लानिंग कर सकते हैं. यह समय उस लिहाज से आपके लिए काफी अच्छा है. आज आपका शुभ रंग लाल और शुभ अंक आठ है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक भगवान सूर्य की पूजा जरूर करें. आज आप उन्हें अगर जल अर्पण करेंगे तो इससे समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी.
About the Author
प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



