केरलम के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर रात एक कार हाईवे पर खड़ी लॉरी से टकरा गई। हादसे में कार सवार 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, हादसा रात करीब 11:40 बजे कैपामंगलम के पनंबिकुन्नू में हुआ। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि कार तमिलनाडु नंबर की थी और उसमें सवार लोग डिंडीगुल के एक इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और शवों को निकालने के लिए गाड़ी को काटना पड़ा। हादसे की 3 तस्वीरें… गुरुवायुर से कोडुंगल्लूर जा रही थी कार बताया जा रहा है कि कार गुरुवायुर की तरफ से कोडुंगल्लूर जा रही थी। इसी दौरान पनंबिकुन्नू सेंटर के पास वह सड़क किनारे खड़ी मालवाहक लॉरी के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। उसमें फंसे लोगों को स्थानीय लोगों, पुलिस और दमकल-बचाव दल ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बाहर निकाला। मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखे गए शव सभी शवों को त्रिशूर मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में भेज दिया गया है। पुलिस मृतकों की पहचान और हादसे की वजह की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, अभी मृतकों की पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



