Image Slider

Last Updated:

Today Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए 5 सितंबर का शनिवार कई मामलों में खास रहने वाला है. ग्रहों और नक्षत्रों के संयोग के बीच आज चंद्रमा भी राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं, जिसका असर करियर, कारोबार और लव लाइफ पर देखने को मिल सकता है. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं, वहीं कारोबार करने वालों के लिए भी दिन सकारात्मक रह सकता है. निवेश को लेकर भी आज कुछ खास सलाह दी गई है, जबकि रिश्तों के मामले में पार्टनर के साथ घूमने की प्लानिंग बन सकती है. जानिए वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, किस क्षेत्र में फायदा मिल सकता है और कौन सा उपाय आपके लिए शुभ रहेगा, जानिए पूरा राशिफल.

Today Vrishabh Rashifal 05 September: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. आज भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और शनिवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज मृगशिरा नक्षत्र और वज्र योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा राशि परिवर्तन कर वृषभ से मिथुन राशि में संचरण करेंगे. आइये जानते है काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए शनिवार का पूरा दिन कितना बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.

ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन कई मायनों में बेहतरीन होगा. आज सरकारी दफ्तर में आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा. आज आप कोई नया वाहन भी खरीद सकते हैं. यह वाहन यदि आप व्यवसायिक प्रयोग के लिए खरीदेंगे तो इससे आपको फायदा भी जरूर होगा. हालांकि आज आपको अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल भी रखना होगा. थोड़ी भी लापरवाही आज आपको भारी पड़ सकती है.

मिलेंगी नई जिम्मेदारी
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहें हैं आज वो सकारात्मक ऊर्जा के साथ पूरे दिन काम करेंगे. आज आप अपने वाणी पर कंट्रोल रखेंगे तो इससे आपके काम जरूर बनेंगे. जो लोग नौकरी कर रहे है आज उन्हें ऑफिस में नई जिम्मेदारी भी मिलेगी. यदि आप मार्केटिंग के काम से जुड़े है तो आज आप अपने टारगेट को सहज ही पूरा कर पाएंगे.

चांदी में निवेश से फायदा
वृषभ राशि के जातक जो इन्वेस्टमेंट की सोच रहें है आज वो शेयर बाजार के बजाए यदि चांदी में पैसा निवेश करेंगे तो इससे आपको कम समय में बेहतर रिटर्न मिलेगा. आज आप चाहें तो सरकारी स्कीम में भी पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं.

पार्टनर के साथ घूमने की करेंगे प्लानिंग
वृषभ राशि के जातक जो पार्टनर है आज उनके लव लाइफ में खुशहाली आएगी. आज आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने के लिए प्लानिंग भी कर सकते हैं. यह समय उस लिहाज से भी आपके लिए काफ़ी बेहतर है. जो लोग सिंगल है आज उनके पार्टनर की खोज भी पूरी हो सकती है.बात शादीशुदा लोगों की करें तो आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है.

तिल का लड्डू करें दान
आज आपका शुभ रंग नीला और शुभ अंक 6 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक आज शनिदेव की पूजा आराधना जरूर करें. आज आप यदि काले तिल के लड्डूओ का दान करेंगे तो इससे आपके काम भी जरूर बनेंगे.

About the Author

Seema Nath

Seema Nath is a digital journalist and content creator with 6 years of experience in journalism, including ground reporting, regional news coverage and feature writing. She currently works as a Content Producer…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||