Last Updated:
Delhi Tourism: यहां पर डायनासोर और इस अनोखी खूबसूरत गैलरी को देखने के लिए न सिर्फ देश बल्कि विदेशों से भी पर्यटक आने लगे हैं. पूरे दिल्ली एनसीआर की यह पहली ऐसी गैलरी है जहां पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ ही डायनासोर की डमी बनाई गई है जो हूबहू जीती जागती लगती है.
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में एनसीआर का पहला जुरासिक पार्क खुल चुका है. यह नेशनल साइंस सेंटर में खोला गया है. इसे प्रागैतिहासिक गैलरी का नाम दिया गया है. डायनासोर पर आधारित इस गैलरी में कदम रखते ही आपको उस युग का एहसास होगा जब डायनासोर धरती पर मौजूद थे क्योंकि इस गैलरी में चारों ओर आपको डायनासोर की डरावनी आवाज सुनने के लिए मिलेगी. कहीं कहीं पर ज्वालामुखी आपको देखने के लिए मिलेंगे. पूरी गैलरी में चारों ओर डायनासोर की अलग-अलग प्रजातियों को बनाया गया है. जो हिलते हैं, आवाज भी निकालते हैं और दर्शकों को डराते भी है.
26 अगस्त को नेशनल साइंस सेंटर में इस गैलरी की ओपनिंग हुई है. जैसे-जैसे दर्शकों को पता चल रहा है यहां पर डायनासोर और इस अनोखी खूबसूरत गैलरी को देखने के लिए न सिर्फ देश बल्कि विदेशों से भी पर्यटक आने लगे हैं. पूरे दिल्ली एनसीआर की यह पहली ऐसी गैलरी है जहां पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ ही डायनासोर की डमी बनाई गई है जो हूबहू जीती जागती लगती है.
इतने रुपए का है टिकट
नेशनल साइंस सेंटर के प्रधान क्यूरेटर मोइनुद्दीन अंसारी ने बताया कि 26 अगस्त को इस गैलरी की ओपनिंग हो चुकी है. यह गैलरी पहले भी नेशनल साइंस सेंटर में थी लेकिन वह पुरानी थी. उसमें कोई रोमांच नहीं था. उसी पुराने गैलरी को नया रूप देकर तैयार किया गया है. जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि करीब एक साल इस गैलरी को तैयार होने में लगा है. इस गैलरी का टिकट भी नेशनल साइंस सेंटर के टिकट में ही रखा गया है. 100 रुपए प्रति व्यक्ति टिकट है.
नेशनल साइंस सेंटर का टिकट जो खरीदेगा वह इस गैलरी को भी देख सकेगा. उन्होंने बताया कि नेशनल साइंस सेंटर का समय सुबह 9:30 से लेकर शाम 6:00 बजे तक है. अंतिम टिकट 5:00 तक दी जाती है. उन्होंने बताया कि नेशनल साइंस सेंटर में 10 गैलरी है. 10 गैलरी का टिकट नेशनल साइंस सेंटर के एंट्री टिकट में ही शामिल है. यानी 100 रुपए प्रति व्यक्ति है. इसके अलावा जो यहां पर शो चलते हैं उसका टिकट अलग है.
ऐसे पहुंचे यहां
अगर आप भी इस अनोखी और खूबसूरत और रहस्य के साथ ही पूरी तरह से एंटरटेनमेंट से भरी हुई जुरासिक पार्क गैलरी को देखना चाहते हैं तो नेशनल साइंस सेंटर पहुंच सकते हैं. नेशनल साइंस सेंटर भैरव मार्ग पर स्थित है. यानी भारत मंडपम के बेहद करीब. अगर आप मेट्रो से आ रहे हैं तो सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन इसका सबसे करीब मेट्रो स्टेशन है. इसके अलावा यहां का पार्किंग चार्ज 100 रुपए चार पहिया के लिए रखा गया है, जबकि दो पहिया के लिए 40 रुपए यहां का टिकट पार्किंग शुल्क के तौर पर रखा गया है. यहां पर जुरासिक पार्क गैलरी के साथ ही आप 10 अलग गैलरी का भी लुत्फ उठा सकते हैं. खास तौर पर बच्चों को यह काफी पसंद आ रही है.
About the Author
अमित रंजन वर्तमान में News18 में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



