नेताजी के आह्वान पर आगे आए 28 वीर सपूत
आइए जानते हैं कि आजाद हिंद फौज से बलिया का क्या नाता रहा है. प्रख्यात इतिहासकार डॉ. शिवकुमार सिंह कौशिकेय के अनुसार, नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने जब आजाद हिंद फौज का गठन किया और ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा…’ का नारा दिया, तो भला बागी बलिया के लोग पीछे कैसे हटते. उन्होंने बताया कि बलिया के 28 वीरों ने नेताजी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश को आजाद कराने में अहम भूमिका निभाई. इन 28 वीरों में भगवान देव सिंह पुत्र रघुनंदन देव सिंह (हल्दी), रामदेव सिंह पुत्र रामानंद सिंह (हल्दी), हरकू सिंह पुत्र रघुनाथ सिंह (दोकटी) जैसे नाम शामिल हैं.
तिरंगा फहराने के ऐतिहासिक पल और शहादत
डॉ. कौशिकेय ने बताया कि 30 दिसंबर को नेताजी ने भारत के एक हिस्से पर शहीद द्वीप बनाकर पहली बार आजाद हिंद फौज की ओर से आजादी का तिरंगा फहराया था. इस तिरंगा फहराने के दौरान बलिया के 28 वीर सपूत शामिल थे, जिनमें सैनिक और ड्राइवर जैसी विभिन्न भूमिकाओं में लोग थे. आजादी की लड़ाई में अहम योगदान देने वाले बलिया से लगभग 10 लोग इस फौज में शहीद भी हुए थे. इस प्रकार, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज का बलिया से एक बहुत ही गहरा नाता रहा है, जिसमें बलिया के वीरों ने निडर होकर बलिदान दिया और अंग्रेजी हुकूमत को उखाड़ फेंकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
आजाद हिंद फौज में शामिल बलिया के रणबांकुरों के नाम
भगवान देव सिंह पुत्र रघुनंदन सिंह हल्दी बलिया, रामदेव सिंह पुत्र रामानंद सिंह हल्दी बलिया, सरयू सिंह पुत्र रघुनाथ सिंह दोकटी, बलिया, सूर्यदेव सिंह पुत्र श्याम सिंह भीखमपुर बलिया, बैजनाथ सिंह पुत्र श्रीराम रतन सिंह परसिया सीताकुण्ड, विक्रमा सिंह पुत्र दिगम्बर सिंह वाजिदपुर बलिया, अब्दुल गफूर उभांव, अनवर हुसैन उभांव, रामचंद्र यादव बहादुरपुर फेफना, श्रीराम पाठक जीराबस्ती, बृज किशोर उपाध्याय भरसर दुबहड़, कपिलदेव तिवारी भरसर दुबहड़, गजाधर राम बिसेनी डेरा बलिया, गया सिंह बिसेनी डेरा बलिया, कैलाश सिंह बिसेनी डेरा बलिया, तारकेश्वर चौबे जवहीं बलिया, जगन्नाथ सिंह पुत्र श्री जमादार सिंह नारायणागढ़ बैरिया, रामाज्ञा सिंह कुरेजी, गड़वार बलिया, शुभ नारायण सिंह गढ़ी बलिया, अनवर हक सीयर थाना उभांव बिल्थरारोड, दूबर चौबे पुत्र भोला चौबे चौबे के दलकी सुर्यभानपुर, विश्वनाथ सिंह चौरा थाना नरही बलिया, धनुषधारी सिंह बलेसरा थाना गड़वार बलिया, सुदामा प्रसाद बलेसरा थाना गड़वार बलिया, हरिकिशुन चौधरी बलेसरा थाना गड़वार बलिया, भैरोसिंह बलेसरा थाना गड़वार बलिया, अवधेश कुमार पांडेय पुत्र रामाश्रय पांडेय कैथवली और रामनाथ तिवारी पुत्र महेंद्र तिवारी गोन्हियाछपरा बैरिया.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



