BCCI Review Meeting Live Updates: बीसीसीआई के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की मौजूदगी में आयोजित इस अहम बैठक में अध्यक्ष मिथुन मन्हास, सचिव देवजीत सैकिया, कोषाध्यक्ष प्रभतेज सिंह भाटिया और अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधि…और पढ़ें
बीसीसीआई टीम इंडिया रिव्यू मीटिंग अपडेट्स.
नई दिल्ली. नमस्ते, न्यूज 18 हिंदी ऑनलाइन बीसीसीआई रिव्यू मीटिंग लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. मीटिंग से जुड़ी पल पल की अपडेट्स के लिए आप बने रहिए हमारे साथ. मीटिंग में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर, मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और COE प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण शामिल हु. भारतीय क्रिकेट के लिए यह बैठक बेहद अहम मोड़ पर हुई. क्योंकि टीम को इस साल के अंत में न्यूजीलैंड का दौरा करना है और 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं. सभी ताजा अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें.
BCCI Review Meeting LIVE: क्या BCCI की कोई आधिकारिक ब्रीफिंग नहीं होगी ?
BCCI Review Meeting LIVE Updates: बीसीसीआई मुख्यालय से वीवीएस लक्ष्मण के बाहर निकलने के बाद यह साफ हो गया है कि बोर्ड की इस अहम बैठक का समापन हो चुका है. ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ के सूत्रों के मुताबिक, बीसीसीआई इस पूरे मामले पर कोई औपचारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करने के मूड में नहीं है, जिसका मतलब है कि आगे की अपडेट्स आधिकारिक घोषणा के बजाय मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए ही सामने आएंगी. फिलहाल बोर्ड परिसर में मौजूद पत्रकारों द्वारा ही अगले कुछ घंटों में पल-पल की ताजा जानकारियां छनकर बाहर आने की संभावना है, इसलिए स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होने तक नए अपडेट्स पर नजर बनाए रखना जरूरी है.
BCCI Review Meeting LIVE: एशियन गेम्स में टीम इंडिया के साथ हेड कोच बनकर जापान जाएंगे लक्ष्मण
BCCI Review Meeting LIVE: बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) के निदेशक और पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण इस महीने जापान के आइची नगोया में होने वाले एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे. खेल मंत्रालय द्वारा जारी दल सूची के अनुसार, लक्ष्मण के मार्गदर्शन में सहयोगी स्टाफ के रूप में सुनील जोशी, ऋषिकेश कानित्कर और शुभादीप घोष टीम के साथ मौजूद रहेंगे. वर्ष 2023 के हांगझू एशियाई खेलों में भी लक्ष्मण भारतीय टीम के मुख्य कोच थे, जहां भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया था.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



