Image Slider

Last Updated:

Aaj ka Dhanu Rashifal 4 September 2026: जन्माष्टमी पर नवम पंचम राजयोग का निर्माण होने वाला है, जिसका असर सभी राशि के जातकों पर पड़ेगा. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा के अनुसार, धनु राशि के जातकों के लिए यह राजयोग बेहद शुभ होगा, जिससे करियर, कारोबार और आर्थिक स्थिति में लाभ मिल सकता है.

ख़बरें फटाफट

जमुई: श्री कृष्ण जन्माष्टमी 4 सितंबर 2026 को है. इस दिन बेहद ही खास नवम पंचम राजयोग का निर्माण होने वाला है. जिसका असर सभी राशि के जातकों पर पड़ेगा. धनु राशि के जातकों के लिए भी आज के दिन बनने वाला यह राजयोग बेहद ही शुभ होने वाला है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि 4 सितंबर के दिन शुक्र और मंगल मिलकर नवम पंचम राजयोग का निर्माण करेंगे. उन्होंने बताया कि इस राजयोग के कारण करियर, कारोबार और आर्थिक लिहाज से धनु राशि के जातकों को फायदा हो सकता है. उन्होंने बताया कि इस दिन शुक्र और मंगल एक दूसरे से नौंवे तथा पांचवें भाव में स्थित होंगे, इससे धनु राशि के जातकों को बड़ा फायदा पहुंचेगा.

बदलने वाला है भाग्य, होगा फायदा
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों की किस्मत आज बदल सकती है. आज इस राजयोग के कारण उन्हें फायदा हो सकता है. नौकरी और कारोबार में आपको तरक्की के अवसर मिल सकते हैं. आप जहां काम करते हैं वहां आपकी मेहनत की सराहना हो सकती है. अगर आप बेरोजगार हैं, नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तब भी आपके लिए यह दिन काफी अच्छा हो सकता है. आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है. धन से जुड़े मामले में भी आपको फायदा हो सकता है. आपको लाभ कमाने का नया मौका मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बदल सकती है. उन्होंने बताया कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को किसी ऐसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिससे आपको आर्थिक फायदा पहुंच सकता है.

प्यार में धैर्य से बदलेगी किस्मत
ज्योतिषाचार्य आचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों को प्यार में काफी धैर्य रखने की जरूरत है. लव लाइफ में आपको काफी सहनशीलता के साथ अपने रिश्ते को सुधारने की जरूरत है. आप आज अपने दिल की बात कह दें तो इससे आपके रिश्ते पर बड़ा ही अनुकूल प्रभाव पड़ सकता है. शादीशुदा जातकों के जीवन में आज सामान्य माहौल रहेगा, तथा काफी खुशनुमा माहौल में आज का दिन आप व्यतीत कर सकेंगे. सेहत के लिहाज से भी आज का दिन सामान्य रहने वाला है. धनु राशि के जातकों को आज मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए तथा उन्हें खीर का भोग लगाना चाहिए. ऐसा करना आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है. धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन का शुभ रंग सफेद और शुभ अंक 6 रहने वाला है.

About the Author

authorimg

Amit Ranjan

अमित रंजन वर्तमान में News18 में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||