कर्वी थाना क्षेत्र अंतर्गत बराछ गांव निवासी कल्लू यादव अपनी पत्नी कुंता देवी और तीन बच्चों अंश, कल्ली और अंशिका के साथ खाना खाने के बाद घर में सो रहे थे. बाहर तेज बारिश हो रही थी, परिवार को जरा भी अंदाजा नहीं था कि कुछ ही देर में यह बारिश उनके लिए जिंदगी का सबसे बड़ा दुख लेकर आने वाली है. अचानक घर की दीवार भरभराकर गिर पड़ी और पांचों लोग मलबे के नीचे दब गए. दीवार गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में चीख-पुकार मच गई. पड़ोसी और ग्रामीण अपने स्तर पर मलबा हटाकर परिवार को बचाने में जुट गए.
अचानक गिरी घर की दीवार, तीन लोगों की गई जान
आप को बता दे कि हादसा बुधवार देर रात करीब 12 बजे का बताया जा रहा है. जहां कर्वी थाना क्षेत्र अंतर्गत बराछ गांव निवासी कल्लू यादव अपनी पत्नी कुंता देवी और तीन बच्चों अंश, कल्ली और अंशिका के साथ खाना खाने के बाद घर में सो रहे थे. बाहर तेज बारिश हो रही थी, परिवार को जरा भी अंदाजा नहीं था कि कुछ ही देर में यह बारिश उनके लिए जिंदगी का सबसे बड़ा दुख लेकर आने वाली है. अचानक घर की दीवार भरभराकर गिर पड़ी और पांचों लोग मलबे के नीचे दब गए. दीवार गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में चीख-पुकार मच गई. पड़ोसी और ग्रामीण अपने स्तर पर मलबा हटाकर परिवार को बचाने में जुट गए. ग्रामीणों ने तत्काल प्रशासन को सूचना दी, लेकिन लगातार बारिश और नालों में उफान के कारण गांव तक पहुंचने वाले रास्तों पर पानी बह रहा था.
हालात ऐसे थे कि गांव का संपर्क तहसील मुख्यालय से कट गया था, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने एनडीआरएफ टीम को मौके पर भेजा, टीम ने ग्रामीणों की मदद से मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाला. लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. इस हादसे में कल्लू यादव, उनके बेटे अंश और बेटी कल्ली की मौत हो गई. वहीं पत्नी कुंता देवी और बेटी अंशिका घायल हो गईं.
पांच लोग घर के अंदर सो रहे थे
वही मृतक कल्लू यादव की पत्नी कुंता देवी ने लोकल 18 को जानकारी में बताया कि हम पांच लोग घर के अंदर सो रहे थे. जब दीवार गिरी तो हम बाहर की ओर भागे है. जिसमें मेरे दो बच्चे और पति की मौत हो गई है. मैं और एक बच्ची घायल हो गई है. उनका कहना है कि इस घटना के बाद मेरा पूरा परिवार तहस-नहस हो गया है और अब मेरे घर में कोई नहीं बचा है. मैं और मेरी एक छोटी सी बच्ची है. हम लोग ईटागारा का काम करते हैं. उनका कहना की मेरे सामने ही घर की दीवार के नीचे दबकर एक बच्चा एक बच्ची और मेरे पति की मौत हो गई है. उसके बाद मैं गांव से दौड़ती हुई लोगों से मदद लेने आई जिसके बाद गांव के लोग मेरे घर पहुंचे. उनका कहना है कि मेरे पति और बच्चों के बाद अब मेरा कोई भी सहारा नहीं है.
पीड़ितों को दिलाया जाएगा लाभ
वहीं सदर एसडीएम अजय यादव ने लोकल 18 को जानकारी में बताया कि बारिश के कारण पहाड़ों से पानी आने के बाद घर की दीवार गिर गई थी. मलबे में पांच लोग दबे थे, जिसमें पिता और बेटा-बेटी की मौत हो गई, जबकि पत्नी और एक बेटी घायल हैं. उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार को दैवीय आपदा राहत के तहत आर्थिक सहायता दी जाएगी. वहीं सदर विधायक अनिल प्रधान ने घटना को हृदय विदारक बताते हुए कहा कि जिले में लगातार बारिश से चारों तरफ पानी ही पानी है.उन्होंने मुख्यमंत्री से पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद किए जाने की मांग की है,बारिश के बीच अब बराछ गांव में एक परिवार के घर से उठी तीन अर्थियां हर किसी की आंखें नम कर रही हैं. जिस घर में रात को परिवार साथ बैठकर खाना खाकर सोया था, सुबह वहां मातम पसरा था,लगातार बारिश ने सिर्फ एक मकान की दीवार नहीं गिराई, बल्कि एक परिवार की पूरी दुनिया उजाड़ दी.
About the Author
Rajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



