Image Slider

Last Updated:

तापसी पन्नू लीक से हटकर फिल्में करने के लिए जानी जाती हैं. उनकी नई एक्शन-थ्रिलर मूवी ‘गांधारी’ रिलीज हो चुकी है. अपनी सधी हुई एक्टिंग के दम पर उन्होंने खुद को हर बार साबित किया है. चाहे कोर्टरूम ड्रामा हो या फिर सांस थाम देने वाली थ्रिलर फिल्में, तापसी हर रोल में जान फूंक देती हैं. अगर आप भी सस्पेंस और बेहतरीन सिनेमा के शौकीन हैं, तो तापसी पन्नू की ये 7 फिल्में आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए.

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू की नई फिल्म ‘गांधारी’ 3 सितंबर को सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है. अपनी दमदार और लीक से हटकर किरदार चुनने वाली तापसी ने हर मूवी में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा है. अगर आप उनकी बेस्ट फिल्मों का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो हम आपको ऐसे 7 नाम बताते हैं. इन मूवीज को आप अपनी वॉचलिस्ट में शामिल करना बिल्कुल मत भूलिएगा.

पिंक: इस कल्ट कोर्टरूम ड्रामा में तापसी पन्नू ने मीनल अरोड़ा के किरदार में अपने करियर का सबसे बेहतरीन अभिनय किया है. महिला की सहमति और अस्तित्व की लड़ाई को जिस बेबाकी से उन्होंने पर्दे पर उतारा, उसने पूरे देश में एक नई बहस छेड़ दी. उनकी यह दमदार परफॉर्मेंस दर्शकों के दिलों को छू गई और इसने तापसी को बॉलीवुड की सबसे प्रतिभाशाली और संजीदा एक्ट्रेसेस की कतार में ला खड़ा किया. (फोटो साभार: IMDb)

मुल्क: इस फिल्म में तापसी पन्नू एक निडर वकील के किरदार में नजर आईं. इसमें ऋषि कपूर भी अहम किरदार में दिखे थे. कोर्टरूम में तापसी ने तीखे संवाद बोले, जो रोंगटे खड़े कर देने वाले थे. उनकी एक्टिंग को देखकर क्रिटिक्स भी मुरीद हो गए. इस मूवी की कहानी ने खूब सुर्खियां बटोरी थी. (फोटो साभार: IMDb)

Add News18 as
Preferred Source on Google

थप्पड़: एक हाई-प्रोफाइल पार्टी में पति से मिले थप्पड़ के बाद अपने स्वाभिमान के लिए खड़ी होने वाली अमृता के किरदार में तापसी ने अभिनय का नया मानक तय किया. घरेलू हिंसा और आत्म-सम्मान जैसे गंभीर मुद्दे पर बनी इस फिल्म में उनकी एक्टिंग ने दिल छू लिया. इस शानदार परफॉर्मेंस के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला. (फोटो साभार: IMDb)

बदला: अमिताभ बच्चन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म में तापसी पन्नू एक शातिर और रहस्यमयी बिजनेसवुमन की भूमिका निभाई. कत्ल के उलझे जाल और झूठ की परतों के बीच फंसी अपनी भूमिका को उन्होंने बड़े पर्दे पर ऐसे जीवंत किया कि दर्शक हैरान रह गए. पूरी फिल्म के दौरान उनका यह किरदार दर्शकों को सस्पेंस में बनाए रखता है और आखिर में होश उड़ा देता है. (फोटो साभार: IMDb)

मनमर्जियां: अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी इस फिल्म में तापसी ने रूमी नाम की बिंदास, मनमौजी और अपनी शर्तों पर जीने वाली लड़की का किरदार निभाया था. प्यार, उलझन और दिल टूटने के दर्द को उन्होंने स्क्रीन पर जिस बेबाक अंदाज में पेश किया, उसने दर्शकों को उनका दीवाना बना दिया. विक्की कौशल के साथ उनकी उनकी केमिस्ट्री और ऑनस्क्रीन एनर्जी कमाल की थी. (फोटो साभार: IMDb)

आडुकलम: साउथ स्टार धनुष के अपोजिट तमिल सिनेमा में डेब्यू करते हुए तापसी ने एक एंग्लो-इंडियन लड़की का प्यारा किरदार निभाया था. इस फिल्म में उनकी मौजूदगी और सहज एक्टिंग ने हर किसी का ध्यान खींचा. इस तमिल फिल्म की अपार सफलता ने ही तापसी के लिए साउथ इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक के दरवाजे खोल दिए. (फोटो साभार: IMDb)

डंकी: सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए तापसी पन्नू ने मनु नाम की एक ऐसी पंजाबी लड़की की भूमिका निभाई, जो बेहतर भविष्य के लिए गैर-कानूनी तरीके से विदेश जाने का जोखिम उठाती है. इस इमोशनल-कॉमेडी ड्रामा में उनकी एक्टिंग की गहराई और कॉमिक टाइमिंग ने दर्शकों को बांधकर रखा. फिल्म की दुनियाभर में हुई बंपर कमाई में तापसी के इस भावुक किरदार का बड़ा योगदान रहा. (फोटो साभार: IMDb)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||