Image Slider

होमखेलक्रिकेट3 साल में पाकिस्तान ने बदले 6 कोच, एक को तो 135 दिन में ही भगा दिया

Last Updated:

पाकिस्तान क्रिकेट टीम लंबे समय से कोच को लेकर संघर्ष कर रही है. बोर्ड पिछले तीन सालों में एक से बढ़कर एक नामों को कोच पद पर नियुक्त किया, लेकिन कोई भी टीम के साथ टिक नहीं सका. हाल ही में पीसीबी ने सरफराज अहमद को टेस्ट टीम का हेड कोच नियुक्त किया था, लेकिन उन्हें कुछ महीने में ही हटा दिया गया है.

Zoom

पाकिस्तान क्रिकेट टीम

नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में इस समय भूचाल मचा हुआ. इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज के बीच में ही पीसीबी ने 7 खिलाड़ियों को वापस बुला लिया. इसके अलावा हेड कोच सरफराज अहमद और बॉलिंग कोच उमर गुल को भी उनके पद हटा दिया गया है. साथ ही मुख्य चयनकर्ता मिस्बाह उल हक को भी पीसीबी ने बर्खास्त करते हुए जवाब तलब किया है. इस पूरे घटनाक्रम ने पाकिस्तान को वर्ल्ड क्रिकेट में अंदरुनी कहल के लिए सुर्खियों में ला दिया है.

वहीं, हेड कोच सरफराज अहमद के हटने के बाद माइक हेसन ने टीम में उनकी जगह ली है. माइक हेसन पिछले तीन साल में पाकिस्तान टेस्ट टीम के छठे कोच बने हैं. पीसीबी पिछले लंबे समय से कोच को लेकर संघर्ष कर रहा है. बोर्ड ने अपने देश के भी कुछ क्रिकेटरों पर भरोसा जताया, लेकिन जल्द ही उनकी भी छुट्टी हो गई.

पाकिस्तान ने 3 साल में बदले में 6 कोच

पाकिस्तान क्रिकेट टीम में कोच पद की कुर्सी म्यूजिकल चेयर के समान हो गई है. क्योंकि बोर्ड ने किसी भी एक कोच को लंबा वक्त ही नहीं दिया. यही कारण है कि पिछले तीन साल में पीसीबी ने कुल 6 कोच बदल दिए. इस लिस्ट में पहला नाम न्यूजीलैंड के ग्रांट ब्रैडबर्न का आता है. ग्रांट ब्रैडबर्न मई 2023 में पाकिस्तान के हेड कोच बने थे, लेकिन साल भर से पहले नवंबर में ही उन्हें हटा दिया गया. ग्रांट ब्रैडबर्न के बाद पाकिस्तान के ही मोहम्मद हफीज टीम के कोच बने. उनका कार्यकाल भी मई 2023 से फरवरी 2024 तक ही रह पाया.

हफीज को हटाने के बाद ऑस्ट्रेलिया के जेसन गिलेस्पी को पाकिस्तान का हेड कोच नियुक्त किया गया. गिलेस्पी अप्रैल 2024 से दिसंबर 2024 तक पद रहे. पाकिस्तान के हेड कोच पद को छोड़ने के बाद गिलेस्पी ने बोर्ड पर कई गंभीर आरोप भी लगाए. गिलेस्पी के बाद जून 2025 से दिसंबर 2025 के बीच अजहर महमूद को कोच बनाया गया. महमूद के बाद सरफराज अहमद को कोच बनाया गया. सरफराज इसी साल अप्रैल में कोच बने और उन्हें तीन महीने में हटा दिया गया. सरफराज को हटाने के बाद अब माइक हेसन को कोच पद की जिम्मेदारी दी गई है.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||