Image Slider

Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 2 September 2026 : मेष राशि के लिए आज अधूरे प्रोजेक्ट को पूरा करने का दिन है. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेष अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज आर्थिक मामलों में जोखिम खतरनाक हो सकती है. मन की बेचैनी का प्रभाव रिश्तों पर न पड़ने दें. घरेलू जिम्मेदारी को पूरा करना पड़ सकता है. अपनी बात मनवाने के बजाय दूसरों की राय सुनें. ॐ गं गणपतये नमः मंत्र का 108 बार जप करें.

Aaj Ka Mesh Rashifal 2 September 2026 (मेष राशिफल)/मिर्जापुर. मेष राशि के लिए आज का दिन उम्दा रहने वाला है. चंद्रमा की वजह से आत्मविश्वास बढ़ेगा. हालांकि, मन में बेचैनी रह सकती है. नौकरी और करियर में कार्यस्थल पर जिम्मेदारी बढ़ेगी. अधूरे प्रोजेक्ट पूरे होंगे. बचत पर ध्यान दें. आज मास भाद्रपद है. पक्ष कृष्ण है. तिथि पंचमी है. 6:13 बजे के बाद षष्ठी लग जाएगा. नक्षत्र भरणी है. योग ध्रुव है. करण तैतिल और उसके उपरांत गर लग जाएगा. आज सूर्योदय 5:40 पर और सूर्यास्त 6:18 पर होगा. आज अभिजीत मुहूर्त कोई नहीं रहेगा. अशुभ समय राहुकाल आज 12:31 से लेकर 1:56 दोपहर तक है. राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें.

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेष अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि मेष राशि में आज चंद्रमा होने के कारण आत्मविश्वास, सक्रियता और निर्णय लेने की इच्छा बढ़ सकती है. मन में बेचैनी या जल्दी परिणाम पाने की इच्छा भी हो सकती है. दिन अनुकूल रहेगा. अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक मेष राशि की कार्यस्थल पर जिम्मेदारी और विश्वसनीयता दिखाई देगी. पुराने कार्यों को व्यवस्थित करने और अधूरे प्रोजेक्ट पूरा करने का दिन है. वरिष्ठ अधिकारी आपके काम पर ध्यान दे सकते हैं. व्यापार में जोखिम लेने की बजाय चल रहे काम को मजबूती से करना अधिक लाभकारी रहेगा. आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें. खर्चों की समीक्षा करें. बचत पर ध्यान दें. किसी आकर्षक प्रस्ताव पर तुरंत पैसा न लगाएं. वित्तीय योजनाओं को व्यवस्थित करने के लिए समय अच्छा है.

परेशान करेंगी ये दिक्कतें

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि मन की बेचैनी का प्रभाव रिश्तों पर न पड़ने दें. बातचीत करते समय कठोर शब्दों से बचें. प्रेम संबंधों में धैर्य और स्पष्ट संवाद महत्वपूर्ण रहेगा. परिवार में आपकी सक्रिय भूमिका रहेगी. किसी घरेलू जिम्मेदारी को पूरा करना पड़ सकता है. आज आपकी बात प्रभावशाली रहेगी, लेकिन अपनी बात मनवाने के बजाय दूसरों की राय सुनें. मानसिक तनाव और पैरों और मांसपेशियों में दर्द या थकान जैसी छोटी परेशानी हो सकती है. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं. नींद और हल्का व्यायाम करें.

आज के उपाय

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज भाग्य प्रतिशत 78 रहेगा. शुभ अंक एक और पांच, भाग्यांक नौ होगा. शुभ रंग लाल और हरा, शुभ दिशा पूर्व और दक्षिण होगी. शुभ ग्रह मंगल और बुध होंगे. आज के लिए शुभ देवता गणेश जी और हनुमान जी हैं. आज बुधवार होने के नाते भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें. ॐ गं गणपतये नमः मंत्र का 108 बार जप करें. आज आप गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें, जिससे आपकी याददाश्त भी बढ़ेगी. दिन अच्छा रहेगा.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||