Image Slider

होमखेलक्रिकेट264 रन बनाकर हारी अभिषेक शर्मा की टीम, टी20 इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा रनचेज

Last Updated:

शेर-ए-पंजाब टी20 लीग के हर मैच में बवाल हो रहा है. ऐसा ही कुछ अमृतसर सूमरा और जलंधर वारियर्स के बीच खेले गए मैच में हुआ. मुकाबले में अभिषेक शर्मा की टीम ने धुआंधार बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 264 रन का रिकॉर्ड स्करो खड़ा किया, लेकिन इसके बावजूद जलंधर की टीम ने इस टारगेट को हासिल कर इतिहास रच दिया.

Zoom

अमृतसर सूरमा के कप्तान अभिषेक शर्मा

नई दिल्ली: क्रिकेट में एक ऐसा भी दौर था जब वनडे फॉर्मेट में 250 से ज्यादा का स्कोर मजबूत माना जाता था. किसी भी टीम के लिए ये एक फाइटिंग टोटल होता था, लेकिन क्रिकेट के इस बदलते दौर में जिस तरह से टी20 फॉर्मेट हावी हुआ है, उसमें हर दिन कुछ न कुछ अद्भुत देखने को मिल रहा है. ऐसा ही एक हैरतअंगेज कारनामा हाल ही में शुरू हुए शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में देखने मिला, जिसमें अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह और अनमोलप्रीत सिंह सरीखे उभरते हुए खिलाड़ी खेल रहे हैं.

नए नवेले शेर-ए-पंजाब टी20 लीग के 5वें ही मैच में इतिहास रच दिया गया. दरअसल, पहले सीजन का पांचवां मैच अमृतसर सूरमा और जलंधर वारियर्स के बीच खेला गया. इस मैच में अभिषेक शर्मा की कप्तानी वाली अमृतसर की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 5 विकेट के नुकसान पर 264 रन का स्कोर खड़ा किया, लेकिन इसके बावजूद टीम हार हई. टूर्नामेंट में अभिषेक शर्मा की टीम को लगातार दूसरी हार मिली है. सीजन के पहले मैच में भी अभिषेक की अमृतसर सूरमा 250 रन से ज्यादा का स्कोर बनाकर हारी थी.

जलंधर ने चेज किया दूसरा सबसे बड़ा सफल रनचेज

इस तरह जलंधर की टीम टी20 इतिहास में दूसरी सबसे बड़ी सफल रनचेज करने वाली टीम बन गई. टी20 में सबसे बड़ा सफल रन तेज कुछ दिन पहले ही मेजर लीग क्रिकेट में हुआ था, जब वॉशिंगटन फ्रीडम ने एलिमिनेटर मुकाबले में एमआई न्यूयॉर्क द्वारा दिए गए 266 रनों के विशाल लक्ष्य को पार करते हुए 4 विकेट पर 270 रन बनाकर मैच को अपने नाम किया था.

नमन धीर पर भारी पड़ा प्रभसिमरन का शतक

अमृतसर सूरमा की तरफ से कप्तान अभिषेक शर्मा की 36 गेंद में 82 रनों की पारी के अलावा नमन धीर ने 117 रनों की शतकीय पारी खेली. अपनी इस पारी में नमन ने 56 गेंदों का सामना करते हुए 10 छक्के और 7 चौके भी लगाए. वहीं, अभिषेक की बात करें तो उन्होंने 7 छक्के और 5 चौके उड़ाए थे. टीम के लिए जसप्रीत सिंह ने भी 12 गेंद में 33 रन बनाए थे. इन तीन के अलावा और कोई भी बल्लेबाज ज्यादा प्रभावित नहीं कर सके.

इसके जवाब में जलंधर वारियर्स की टीम ने 16.5 ओवर में ही 265 रन बना लिए. जलंधर ने किस तरह की खौफनाक बैटिंग की इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टीम ने इतने बड़े टारगेट को 19 गेंद पर हासिल कर लिया. जलंधर के लिए कप्तान प्रभसिमरन सिंह 47 गेंद में नाबाद 125 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 14 चौके और 8 छक्के भी उड़ाए. प्रभसिमरन के अलावा अनमोल मल्होत्रा ने भी 23 गेंद में 53 रन बनाए. अनमोल ने 5 छक्के और 3 चौके भी लगाए. वहीं, हरजस सिंह टंडन ने 42 और विश्वनाथ सिंह ने भी 31 रनों का योगदान दिया.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||