Image Slider

दिल्ली के बवाना इलाके के एक निजी स्कूल की तीन साल की छात्रा के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। इस मामले में स्कूल के कैब ड्राइवर विकास को गिरफ्तार किया गया है। बच्ची के परिवार ने पुलिस को सूचना दी थी।


आरोप है कि कैब ड्राइवर विकास ने बच्ची को चॉकलेट का लालच दिया। उसने कई बार बच्ची के साथ अनुचित स्पर्श किया। बच्ची आरोपी का नाम नहीं बता पा रही थी। इसके बाद परिवार ने स्कूल प्रशासन को जानकारी दी। 24 अगस्त को बच्ची को स्कूल में तस्वीरें और सीसीटीवी फुटेज दिखाए गए। बच्ची ने फुटेज देखकर आरोपी ड्राइवर विकास की पहचान की। पुलिस ने POCSO एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की।

फोन में मिले कई वीडियो

जांच में पता चला कि आरोपी विकास करीब आठ महीने से स्कूल के लिए कैब चला रहा था। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। फोन में छोटे बच्चों को चॉकलेट खिलाने के कई वीडियो मिले हैं। दिल्ली पुलिस ने स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी सुरक्षित कर लिए हैं।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||