Image Slider

Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 31 August 2026 : मेष राशि को आज मसालेदार भोजन और ज्यादा मिठाई खाने से बचना होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11:55 मिनट से लेकर 12:46 मिनट तक रहेगा. लोकल 18 से विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज व्यापार में जल्दबाजी से निर्णय न लें. अशुभ समय 7:35 से लेकर 9:10 बजे तक रहेगा. धन का प्रवाह थोड़ा असमान रह सकता है. अनावश्यक खर्च बढ़ने की संभावना है. आज भाग्य प्रतिशत 72 रहेगा. शुभ अंक 1 और 3 होगा.

Aaj Ka Mesh Rashifal 31 August 2026 (मेष राशिफल)/मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों का दिन आज मिला-जुला रहेगा. काम का दबाव बढ़ सकता है. मानसिक चिंतन, विदेश और दूर से जुड़े कामों में लाभ मिलेगा. आज त्वचा संबंधी समस्याए होगी. आज मास भाद्रपद है. पक्ष कृष्ण है. तिथि तृतीया है, जो सुबह 8:50 मिनट से लेकर 8:51 मिनट तक रहेगी. इसके बाद कृष्ण चतुर्थी हो जाएगा. नक्षत्र रेवती है. योग गंड, करण विष्टि और उसके उपरांत बव है. सूर्योदय 5:40 मिनट पर और सूर्यास्त 6:20 बजे होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11:55 मिनट से लेकर 12:46 मिनट तक रहेगा. विजय मुहूर्त 2:29 मिनट से लेकर 3:20 मिनट तक होगा. अशुभ समय राहुकाल 7:35 मिनट से लेकर 9:10 मिनट तक रहेगा. इसमें कोई भी शुभ काम नहीं करें.

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज मेष राशि के चंद्रमा मीन राशि में रहेंगे. मेष राशि का यह 12वां भाव है. इसलिए खर्च, यात्रा, मानसिक चिंतन, विदेश, दूरस्थ स्थानों से जुड़े काम और पर्दों के पीछे चल रही योजनाएं महत्वपूर्ण हो सकती हैं. स्वास्थ्य में हल्की परेशानी होगी. थकान, तनाव और त्वचा संबंधी छोटी दिक्कत देखने को मिलेगी. मसालेदार भोजन और अत्यधिक मिठाई से बचें. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और नींद लें. स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर चिकित्सीय सलाह जरूर लें.

बढ़ेगा इसका दबाव

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज मेष राशि की नौकरी और करियर में काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन धैर्य के साथ काम लेने से महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे. वरिष्ठ के साथ अनावश्यक बहस से बचें. व्यापार में जल्दबाजी से निर्णय न लें. पुराने संपर्क भविष्य में लाभ दे सकते हैं. धन का प्रवाह थोड़ा असमान रह सकता है. अनावश्यक खर्च बढ़ने की संभावना है. किसी को बड़ी रकम उधार देने या बिना जांचे निवेश करने से बचें. आज बजट बनाकर चलना सबसे अच्छा रहेगा.

ऐसा रहेगा प्रेम जीवन

अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, आज अविवाहित जीवन की भावनाएं संवेदनशील रह सकती हैं. परिवार या जीवनसाथी से छोटी बातों पर मतभेद संभव है, इसलिए प्रतिक्रिया देने के बजाय पहले सामने वाले की बात सुनें. धैर्य रखने से संबंध बेहतर होगा. घर-परिवार में किसी पुराने विषय को लेकर चर्चा हो सकती है. आपकी जल्दबाजी तनाव बढ़ा सकती है. माता-पिता और वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान और सहयोग विशेष लाभ देगा.

आज के उपाय

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज भाग्य प्रतिशत 72 रहेगा. शुभ अंक 1, 3 होगा. भाग्यांक 9 रहेगा. शुभ रंग लाल और सफेद, शुभ दिशा पूर्व और उत्तर होगी. शुभ ग्रह मंगल और सूर्य रहेगा. आज के लिए शुभ देवता हनुमान जी और शिव जी रहेंगे. भगवान शिव को जल अर्पित करें. ॐ नमः शिवाय मंत्र का 108 बार जाप करें. अधिक से अधिक रुद्राभिषेक या फिर रुद्राष्टकम का पाठ कर सकते हैं.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||