Image Slider

Last Updated:

UPSC CDS 2 Exam 2026 Revision Tips: यूपीएससी सीडीएस 2 परीक्षा 13 सितंबर 2026 को होगी. इसके लिए अब सिर्फ 13 दिन बचे हैं. जानिए तीन पालियों के पेपर की तैयारी कैसे करें, ओएमआर शीट भरने के जरूरी नियम और स्ट्रेस फ्री रहकर रिवीजन करने की सबसे आसान स्मार्ट स्ट्रैटेजी.

13 सितंबर को है CDS परीक्षा, पहली बार में पास होने के लिए जानें परफेक्ट प्लानZoom

UPSC CDS 2 Exam 2026:

नई दिल्ली (UPSC CDS 2 Exam 2026 Revision Tips). संघ लोक सेवा आयोग की कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज यानी CDS-II 2026 परीक्षा 13 सितंबर को होगी. परीक्षा में दो हफ्ते से भी कम समय बचा है. यह वक्त नए टॉपिक्स शुरू करने के बजाय अपनी तैयारी को मजबूत करने और रिवीजन पर फोकस करने का है. इस समय घबराने के बजाय सोची-समझी स्ट्रैटेजी के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है. इस दौरान पढ़ाई करना जितना जरूरी है है, उतना ही जरूरी नींद, डाइट और मानसिक शांति बनाए रखना भी है.

यूपीएससी सीडीएस 2 परीक्षा से कुछ दिन पहले सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, बल्कि केंद्र के नियमों और टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है. यूपीएससी सीडीएस 2 परीक्षा वाले दिन की गई एक छोटी सी भूल भी आपकी महीनों की मेहनत पर पानी फेर सकती है. जानिए यूपीएससी सीडीएस 2 परीक्षा के आखिरी दिनों में किन-किन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए और कैसे आप तीनों पालियों के पेपर में अपना बेस्ट प्रदर्शन कर सकते हैं.

तीन पालियों में होगा पेपर, उसी हिसाब से ढालें रूटीन

यूपीएससी सीडीएस परीक्षा एक ही दिन में यानी 13 सितंबर को तीन अलग-अलग पालियों में होगी. पहली पाली में अंग्रेजी (सुबह 9 से 11 बजे), दूसरी पाली में सामान्य ज्ञान (दोपहर 12:30 से 2:30 बजे) और तीसरी पाली में गणित (शाम 4 से 6 बजे) का पेपर होगा. अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने पढ़ने और मॉक टेस्ट देने का समय भी इन्हीं पालियों के अनुसार रखें. इससे दिमाग परीक्षा के समय पूरी तरह एक्टिव रहेहा और आप उस रूटीन के अभ्यस्त हो जाएंगे.

बचे हुए 13 दिनों को 3 हिस्सों में बांटें

यूपीएससी सीडीएस की तैयारी को मैनेज करने के लिए बचे हुए दिनों को तीन चरणों में बांटें. पहले 5 दिन महत्वपूर्ण टॉपिक्स के रिवीजन और शॉर्ट नोट्स को रिवाइज करने में लगाएं. अगले 5 दिन रोजाना 1-2 मॉक टेस्ट दें और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करें. आखिरी 3 दिन केवल हल्का रिवीजन करें और अपनी गलतियों की समीक्षा करें. लगातार कई मॉक टेस्ट देने के बजाय एक मॉक टेस्ट देकर अपनी कमियों का एनालिसिस करना ज्यादा फायदेमंद रहता है.

छोटी-छोटी गलतियों से बचें: एडमिट कार्ड और ओएमआर सावधानी

परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले अपने ई-एडमिट कार्ड और उसके साथ दिए गए मूल फोटो पहचान पत्र को अच्छी तरह जांच लें. ओएमआर (OMR) शीट भरते समय रोल नंबर, टेस्ट बुकलेट सीरीज कोड और पर्सनल डिटेल्स बहुत ध्यान से भरें. ओएमआर में जरा सी भी गलती होने पर उत्तर पुस्तिका रद्द हो सकती है. प्रवेश परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले केंद्रों के गेट बंद कर दिए जाएंगे. इसलिए समय से काफी पहले पहुंचने का प्लान बनाएं.

तनाव को न हावी होने दें, भरपूर नींद और सही डाइट लें

परीक्षा नजदीक आते ही तनाव होना नॉर्मल बात है. लेकिन इसे खुद पर हावी न होने दें. आखिरी दिनों में देर रात तक जागकर पढ़ाई करने की आदत से बचें और रोजाना 7-8 घंटे की पूरी नींद लें. भोजन में हल्का और सुपाच्य खाना लें, जिससे परीक्षा वाले दिन सुस्ती न महसूस हो. अगले कुछ दिन बाहर का खाना भी न खाएं. तीनों पालियों के बीच मिलने वाले गैप के समय में बहुत ज्यादा पढ़ाई करने या दोस्तों से चर्चा करने के बजाय दिमाग को आराम दें और शांत रहें.

About the Author

authorimg

Deepali PorwalSenior Sub Editor

Deepali Porwal is a seasoned bilingual journalist with 11 years of experience in the media industry. She currently works with News18 Hindi, focusing on the Education and Career desk. She is kno…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||