बॉलीवुड में जब भी सदाबहार गानों की बात होती है तो फिल्म ‘1942: ए लव स्टोरी’ का नगमा ‘एक लड़की को देखा’ खुद-ब-खुद होठों पर आ जाता है. गीतकार जावेद अख्तर की जादू भरी कलम से निकले इस गाने को आज भी हर आशिक अपनी मोहब्बत का इजहार करने के लिए गाता है. कुमार सानू की सुरीली आवाज ने इस गीत को हमेशा के लिए अमर बना दिया. तीन दशकों के बाद भी यह भारतीय सिनेमा के सबसे बेहतरीन रोमांटिक गानों में शुमार है.
अनिल कपूर और मनीषा कोइराला का गाना 32 साल से है सुपरहिट. (फोटो साभार: IMDb)
नई दिल्ली. दर्शकों को 90 के दशक में एक से बढ़कर एक सदाबहार गाने सुनने को मिले. कुछ सॉन्ग ऐसे हैं, जिनका 30 साल बाद भी क्रेज खत्म नहीं हुआ है. ऐसा ही एक एवरग्रीन गाने का नाम है- एक लड़की को देखा. मशहूर गीतकार जावेद अख्तर की कलम से निकले इस कालजयी गीत को आज भी हर आशिक अपनी मोहब्बत का इजहार करने के लिए गुनगुनाता है. तीन दशकों से भी ज्यादा का वक्त बीत जाने के बाद भी यह गाना भारतीय सिनेमा के सबसे बेहतरीन रोमांटिक गानों में गिना जाता है.
‘1942: ए लव स्टोरी’ की कहानी
विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘1942: ए लव स्टोरी’ की कहानी 1940 के दशक के भारत के स्वतंत्रता संग्राम के बैकग्राउंड पर आधारित है. फिल्म एक तरफ देशभक्ति और क्रांति की लौ को दिखाती है, तो दूसरी तरफ दो प्रेमियों के अटूट प्यार को बयां करती है. अनिल कपूर ने नरेन सिंह का किरदार निभाया है. जो एक अमीर और रसूखदार परिवार का बेटा है लेकिन रज्जो के प्यार में पड़कर देशभक्ति के रंग में रंग जाता है.
हिट या फिर फ्लॉप रही ‘1942: ए लव स्टोरी’
फिल्म में मनीषा कोइराला ने रज्जो का बेहद खूबसूरत और संजीदा किरदार निभाया, जो एक क्रांतिकारी की बेटी होती हैं. इन दोनों के अलावा जैकी श्रॉफ ने स्वतंत्रता सेनानी शुभंकर की दमदार भूमिका निभाई थी, जबकि अनुपम खेर, डैनी डेंजोंगपा और प्राण ने भी अपने-अपने किरदारों से फिल्म की कहानी को एक अलग मजबूती दी थी.
फिल्म का बजट और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘1942: ए लव स्टोरी’ 15 अप्रैल 1994 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. मगर इसकी कहानी दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई. यही वजह रही कि बॉक्स ऑफिस पर ‘1942: ए लव स्टोरी’ पर बुरी तरह पिट गई थी. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर में अनिल कपूर और मनीषा कोइराला की फिल्म 11.69 करोड़ रुपये की कमाई कर पाई थी. मगर इसके म्यूजिक एलबम ने बिक्री के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे.
About the Author
कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



