Image Slider

होमखेलक्रिकेटजडेजा वनडे विश्व कप 2027 की टीम से बाहर? गंभीर-गिल ने तैयार किया ब्लूप्रिंट

Last Updated:

आईसीसी वनडे विश्व कप 2027 में अब लगभग एक साल का समय रह गया है. इस टूर्नामेंट के लिए अभी से सभी टीमों की तैयारियां शुरू हो चुकी है. ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम ने भी आगामी विश्व कप के लिए एक परफैक्ट स्क्वाड की तलाश शुरू कर चुकी है, लेकिन उसमें दिग्गज ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा फिट नहीं बैठ नहीं रहे हैं.

Zoom

रविंद्र जडेजा के लिए वनडे विश्व कप की टीम जगह मुश्किल

नई दिल्ली: वनडे विश्व कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं. गौतम गंभीर के साथ मिलकर कप्तान शुभमन गिल टूर्नामेंट के लिए रोडमैप बना रहे हैं, जिसमें कुछ ऐसे खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं, जिनका खेलना लगभग मुश्किल है. इस लिस्ट में एक बड़ा नाम दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का सामने आ रहा है. ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की रिपोर्ट के मुताबिक जडेजा को विश्व कप की टीम में जगह मिलना मुश्किल है.

इसके पीछे का एक बड़ा कारण यह माना जा रहा है कि हेड कोच गंभीर और कप्तान शुभमन गिल भविष्य को ध्यान में रखकर एक युवा टीम तैयार करना चाह रहे हैं. जडेजा 2027 में 38 साल के हो जाएंगे. ऐसे में उनकी बढ़ती उम्र और फॉर्म में निरंतरता की कमी को देखते हुए विश्व कप टीम से उनका पत्ता कटना तय माना जा रहा है.

क्या है गिल और गंभीर की प्लानिंग?

बता दें कि भारतीय टीम मैनेजमेंट के सामने सबसे बड़ी दिक्कत यह आ रही है कि मिडिल ऑर्डर में अभी एक भी बैकअप तैयार नहीं है. ऐसे में विश्व कप से पहले टीम इंडिया इस कमी को पूरा करना चाह रही है. इसी वजह से वनडे में जडेजा को पिछले कुछ समय से कम मौके मिल रहे हैं. वहीं, बढ़ती उम्र और फिटनेस की समस्या भी मैनेजमेंट के सामने एक चुनौती बनकर उभरी है. यही कारण है कि गिल और गंभीर समय रहते मिडिल ऑर्डर में कम से कम दो बैकअप तैयार करना चाह रहे हैं.

हार्दिक और नितीश की चोट ने बढ़ाई परेशानी

भारतीय टीम मैनेजमेंट को अपनी रणनीति में इसलिए भी बदलाव करना पड़ रहा है, क्योंकि पेस बॉलिंग ऑलराउंडर की जगह बिल्कुल ही खाली दिख रही है, क्योंकि हार्दिक पंड्या और नितीश रेड्डी लगातार चोट से जूझ रहे हैं. वहीं, शिवम दुबे एक विकल्प हैं भी, तो उनके लिए बैकअप नहीं है. ऐसे में भारतीय टीम बस यही उम्मीद करेगी कि हार्दिक पंड्या और नितीश रेड्डी वनडे विश्व कप 2027 के लिए पूरी तरह से फिट रहें.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||