रीना रॉय की 1982 की फिल्म ‘धर्म कांटा’ सुपरहिट रही थी. इसमें राजेश खन्ना, जितेंद्र जैसे सितारे थे. फिल्म का गाना ‘ये गोटेदार लहंगा’ काफी पॉपुलर हुआ था. इसमें रीना रॉय के साथ राजेश खन्ना भी नजर आते हैं. जहां रीना का चुलबुला अंदाज देखने को मिला था. फैंस को भी ये गाना खूब पसंद आया था और आजतक शादी ब्याह में सुनने को मिलता है.
दरअसल हम बात कर रहे हैं ‘धर्म कांटा’ की. फिल्म एक एक्शन फिल्म थी जिसे सुल्तान अहमद ने बनाया और डायरेक्ट भी की. फिल्म में राज कुमार, वहीदा रहमान, जितेंद्र, राजेश खन्ना, रीना रॉय, सुलक्षणा पंडित और अहमद खान जैसे सितारे भी नजर आए. फिल्म में नौशाद ने म्यूजिक दिया था.
रीना रॉय पर फिल्माया गया ‘ये गोटेदार लहंगा’ सुपरहिट ट्रैक था. जिसमें वह गुलाबी रंग के लहंगे में डांस करती और इतरातीं नजर आती हैं. गाने में उनके साथ राजेश खन्ना भी नजर आते हैं. ‘ये गोटेदार लहंगा’ मोहम्मद रफी और आशा भोसले ने गाया था तो मजरूह सुल्तानपुरी ने इसके बोल लिखे थे. वहीं नौशाद म्यूजिक डायरेक्टर रहे.
प्रेम रोग के साथ
साल 1982 में राज कपूर की प्रेम रोग और सुल्तान अहमद की धर्म कांटा रिलीज हुई. दोनों ही फिल्मों के रिलीज में कम दिनों का अंतर था. प्रेम रोग 30 जुलाई को तो धर्म कांटा 13 अगस्त को रिलीज हुई थी. इसके बावजूद बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी.
धर्म कांटा फिल्म के गाने
तेरी मेरी है नजर कातिल की – आशा भोसले
घुंघरू टूट गए – आशा भोसले
ये गोटेदार लहंगा, निकलूं जब डालके – मोहम्मद रफी, आशा भोसले
तेरा नाम लिया, दिल थाम लिया – मोहम्मद रफी, आशा भोसले
दुनिया छूटे, यार ना छूटे (डुएट) – मोहम्मद रफी, भूपिंदर सिंह
दुनिया छूटे, यार ना छूटे (सोलो) – भूपिंदर सिंह
‘ये गोटेदार लहंगा’ के लिरिक्स
यह गोटेदार लहंगा
निकलू जब दल के
यह गोटेदार लहँगा
निकलू जब दल के
यह गोटेदार लहँगा
निकलू जब दल के
छुड़िया चल जाये
छुड़िया चल जाये
मेरी मतवाली चल पेह
छुड़िया चल जाये
मेरी मतवाली चल पेह
जलवे फिर देख गोरी
मेरी भी चल के
जलवे फिर देख गोरी
मेरी भी चल के
चुनारी बंध जाये
चुनारी बंध जाये
तेरी मेरे रुमाल से
चुनारी बंध जाये
तेरी मेरे रुमाल से
दीर डा र दीर डा र
दीर डा र दीर डा र
About the Author
वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


