Image Slider

Last Updated:

चंदौली के मुगलसराय के रामनगर में रेस्टोरेंट की रसोई में साफ-सफाई और व्यवस्था का ध्यान रखा जाता है. शेफ ने बताया कि इंडियन और चाइनीज फूड की ज्यादा डिमांड है. रेस्टोरेंट के शेफ सनोज कुमार ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि उन्हें यहां काम करते हुए करीब एक साल हो चुका है. उन्होंने बताया कि इस समय ग्राहकों के बीच सबसे ज्यादा डिमांड इंडियन फूड की है. इसके साथ ही चाइनीज व्यंजन भी काफी पसंद किए जाते हैं. ग्राहकों की पसंद को देखते हुए अलग-अलग तरह के व्यंजन तैयार किए जाते हैं. शेफ ने बताया कि वेज मटन से जुड़े व्यंजन भी ग्राहकों के पसंदीदा हैं. कई आइटम की कीमत करीब 300 रुपये तक रहती है.

ख़बरें फटाफट

चंदौली: जिले के मुगलसराय के रामनगर में बाहर खाने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है. रेस्टोरेंट में पहुंचने वाले ग्राहक सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि यह भी जानना चाहते हैं कि उनके लिए खाना किस तरह तैयार किया जा रहा है. इसी को देखते हुए लोकल 18 की टीम ने रेस्टोरेंट की रसोई में पहुंचकर वहां की व्यवस्था को करीब से देखा. जहां किचन के अंदर ताजा पनीर रखा हुआ दिखाई दिया. इसके अलावा सब्जियों को काटकर व्यवस्थित तरीके से रखा गया था. नींबू, मसाले और दूसरी खाद्य सामग्री भी अलग-अलग जगह पर रखी मिली. वहां मौजूद शेफ ने बताया कि खाने की तैयारी में साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा जाता है, ताकि ग्राहकों को किसी तरह की परेशानी न हो.

वेज में कई विकल्प रहते हैं उपलब्ध

रेस्टोरेंट के शेफ सनोज कुमार ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि उन्हें यहां काम करते हुए करीब एक साल हो चुका है. उन्होंने बताया कि इस समय ग्राहकों के बीच सबसे ज्यादा डिमांड इंडियन फूड की है. इसके साथ ही चाइनीज व्यंजन भी काफी पसंद किए जाते हैं. ग्राहकों की पसंद को देखते हुए अलग-अलग तरह के व्यंजन तैयार किए जाते हैं. शेफ ने बताया कि वेज मटन से जुड़े व्यंजन भी ग्राहकों के पसंदीदा हैं. कई आइटम की कीमत करीब 300 रुपये तक रहती है. इसके अलावा रेस्टोरेंट में तंदूर से जुड़े आइटम भी तैयार किए जाते हैं. इंडियन खाना पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए तंदूर रोटी समेत कई विकल्प उपलब्ध रहते हैं.

व्यवस्थित तरीके से रखा जाता है सामग्री

किचन में रात के खाने की तैयारी भी पहले से शुरू कर दी जाती है. चावल को उबालकर तैयार रखा जाता है और जरूरत के मुताबिक आगे की प्रक्रिया पूरी की जाती है. शेफ ने कहा कि खाना तैयार करने से लेकर उसे ग्राहकों तक पहुंचाने तक हर स्तर पर व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश की जाती है. वहीं, शेफ जितेंद्र कुमार ने सोयाचाप मलाई के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह भी ग्राहकों के बीच पसंद किया जाने वाला आइटम है. किचन में इसकी तैयारी के लिए सामग्री को व्यवस्थित तरीके से रखा जाता है.

हर दिन 7 लोगों का स्टाफ करता है काम

रेस्टोरेंट में करीब 7 लोगों का स्टाफ काम करता है. सभी लोग अलग-अलग जिम्मेदारियां संभालते हैं. इंडियन फूड की तैयारी में चाइनीज आइटम की तुलना में थोड़ा अधिक समय लग सकता है, इसलिए ऑर्डर के हिसाब से किचन में काम को व्यवस्थित किया जाता है. शेफ से जब ग्राहकों की शिकायतों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि आमतौर पर खाने को लेकर कोई बड़ी शिकायत नहीं आती. कभी-कभी नमक या स्वाद से जुड़ी छोटी-मोटी शिकायत हो सकती है, जिसे ग्राहकों की पसंद के अनुसार ठीक करने की कोशिश की जाती है.

किचन को साफ रखने पर दिया जाता है जोर

इस दौरान किचन में रखे बर्तन, खाद्य सामग्री और तैयारी की जगह को भी देखा गया. शेफ ने कहा कि बाहर खाने वाले ग्राहकों के स्वास्थ्य और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए किचन को साफ और व्यवस्थित रखने पर विशेष जोर दिया जाता है. कुल मिलाकर, चंदौली में रेस्टोरेंट की रसोई का यह जायजा बताता है कि बाहर खाने का अनुभव सिर्फ प्लेट में परोसे गए स्वाद तक सीमित नहीं है. उसके पीछे किचन में होने वाली तैयारी, सामग्री की गुणवत्ता, सफाई और कर्मचारियों की मेहनत भी उतनी ही महत्वपूर्ण है.

About the Author

authorimg

Rajneesh Kumar Yadav

Rajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||