Image Slider

होमखेलक्रिकेटLIVE: मैच और सीरीज जीतने के मुहाने पर भारत, पांचवें दिन का खेल शुरू

Last Updated:

IND vs SL Colombo test Day 5 Live: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच का आखिरी दिन जारी है. श्रीलंकाई टीम मैच और सीरीज बचाने के लिए संघर्ष कर रही है. शुभमन गिल एंड कंपनी की …और पढ़ें

Zoom

भारत बनाम श्रीलंका, कोलंबो टेस्ट, दूसरी पारी

नमस्ते, न्यूज18 हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. आज पांचवें दिन श्रीलंकाई टीम कोलंबो टेस्ट में अपनी हार टालने और इज्जत बचाने के लिए संघर्ष कर रही है. श्रीलंकाई टीम फॉलोऑन खेलते हुए अपनी दूसरी पारी में छह विकेट के नुकसान पर 255 रन बना चुकी है. भारत पर उसकी लीड 50 रन के आसपास है. सोनल दिनुशा और केसारा नुवांथा की जोड़ी फिलहाल क्रीज पर खड़ी है.

श्रीलंका ने आज पांचवें दिन का खेल 229/6 के स्कोर से शुरू किया था. इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी 9 विकेट पर 503 रन बनाकर घोषित की थी. जवाब में श्रीलंकाई टीम पहली पारी में 290 रन पर सिमट गई थी, जिसके बाद उसे फॉलोऑन मिला.

चलिए आपको आज के दिन के खेल की पल-पल की अपडेट्स बताते हैं.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||