शामली जिले में अंकित बालियान की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस को चारों हमलावरों की तस्वीर मिल गई है. जब हमलावर वारदात को अंजाम देकर भाग रहे थे, तब वह वहां पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गए.
अंकित बालियान की हत्या कर भाग रहे आरोपियों की तस्वीर
जिम के बाहर अंकित बालियान की गोली मारकर की गई हत्या
बता दें कि बीते बुधवार यूट्यूबर और हरियाणवी गायक अंकित बालियान की शामली जिले में एक जिम के बाहर कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. वहीं इस हत्या को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट किया है. उन्होंने पोस्ट करते हुए बालियान की हत्या को ‘बेहद निंदनीय’ बताया है और कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति ‘शून्य’ पर पहुंच गई है. उन्होंने हत्या की राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के पहलू से भी जांच किए जाने की मांग की. पूर्व मुख्यमंत्री ने इसे जाट समुदाय पर हमला भी करार दिया.
हत्या की जांच में जुटी पुलिस की टीमें
वहीं अटकलें भी लगाई जा रही थीं कि बालियान आगामी पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे. हालांकि, अधिकारियों या उनके सहयोगियों की ओर से तत्काल इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई और न ही यह स्पष्ट हो सका कि क्या यह उनकी हत्या की वजह हो सकती है. हत्या की घटना के बाद पुलिस अधीक्षक एम. पी. सिंह ने संवाददाताओं को बताया था कि गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. उन्होंने कहा, ‘‘शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई हैं.’’ पुलिस के अनुसार, हमलावर दो मोटरसाइकिलों पर आए और बालियान पर कई गोलियां चलाईं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
About the Author
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


