Image Slider

Last Updated:

बरेली विकास प्राधिकरण ग्रेटर बरेली योजना के तहत कैनाल फ्रंट, ग्रीन पार्क व आवासीय सेक्टर विकसित कर रहा है. सेक्टरों को ‘शिवालिक’, ‘मेरु’ व ‘केदारगिरि’ जैसे पौराणिक नाम दिए गए हैं. ग्रेटर बरेली योजना को आधुनिकता के साथ-साथ अपनी सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जोड़कर डिजाइन किया है. ‘हिमाद्रि एनक्लेव (सेक्टर 1)’ नाम देकर BDA ने नाथ नगरी बरेली की आध्यात्मिक पृष्ठभूमि और पर्वतीय भव्यता को दर्शाया है. यह सेक्टर भविष्य में निवासियों के लिए हरियाली से भरपूर, शांत वातावरण और विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस एक सुरक्षित और प्रीमियम आवासीय परिसर साबित होगा.

बरेली विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष सौम्या पांडे के सानिध्य में बरेली शहर में कैनाल फ्रंट ग्रेटर बरेली योजना यह सिर्फ एक नहर को सुंदर बनाने की योजना नहीं लगती, बल्कि ग्रेटर बरेली को एक आधुनिक और नियोजित शहरी क्षेत्र के रूप में विकसित करने की सोच का हिस्सा है. BDA की दीर्घकालिक योजनाओं में ग्रेटर बरेली के साथ-साथ नदी फ्रंट, पर्यटन, परिवहन, आवासीय और अन्य शहरी विकास परियोजनाएं भी शामिल हैं.

ग्रेटर बरेली कैनाल फ्रंट की प्रस्तावित आधुनिक और आकर्षक झलक दिखाई गई है. नहर के दोनों ओर सुंदर वॉकवे, हरी-भरी लैंडस्केपिंग, फूलों की क्यारियां और पेड़-पौधे नजर आ रहे हैं.आकर्षक स्ट्रीट लाइट्स और थीम आधारित डिजाइन इसे पर्यटन और मनोरंजन के लिहाज से खास बनाने की कल्पना पेश करते हैं. परिवारों और लोगों के घूमने-बैठने के लिए विकसित शांत और खूबसूरत वातावरण दिखाई देता है. 

बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) द्वारा आम जनता और बच्चों के मनोरंजन व टहलने के लिए एक बेहद सुंदर और आधुनिक ग्रीन पार्क व कैनाल फ्रंट डेवलपमेंट को प्रदर्शित किया गया है.पार्क के केंद्र में गोलाकार क्षेत्र में बच्चों के लिए झूले, स्लाइड,और खेलकूद के आधुनिक उपकरण लगाए गए हैं. पैदल टहलने और सुबह-शाम की सैर के लिए पूरे पार्क में साफ-सुथरे घुमावदार रास्ते बनाए गए हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

बरेली विकास प्राधिकरण ने इस कैनाल फ्रंट ग्रेटर बरेली आवासीय सेक्टर 2 को ‘शिवालिक’ नाम देकर न केवल हिमालय की प्राकृतिक सुंदरता और भव्यता का अहसास कराया है, बल्कि इसमें भगवान शिव से जुड़ी आध्यात्मिक व धार्मिक सभ्यता की आस्था को भी पिरोया है.यह नाम इस क्षेत्र को एक शांत, प्राकृतिक और पवित्र पहचान प्रदान करता है.

मेरु’ नाम रखकर बरेली विकास प्राधिकरण ने इस सेक्टर को एक अद्वितीय आध्यात्मिक व पौराणिक पहचान दी है. मेरु पर्वत को स्थिरता, ऊंचाई और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है.भविष्य के दृष्टिकोण से, सेक्टर 7 ‘मेरु एनक्लेव’ एक अति-आधुनिक, सुरक्षित और उच्च-स्तरीय आवासीय क्षेत्र के रूप में विकसित होगा.उसी तर्ज पर यह सेक्टर निवासियों को एक शांत, समृद्ध और प्रकृति के करीब एक विश्वस्तरीय जीवनशैली प्रदान करेगा.भविष्य में यहां का इंफ्रास्ट्रक्चर, चौड़ी सड़कें और हरियाली ग्रेटर बरेली.

बरेली विकास प्राधिकरण ने अपनी महत्वाकांक्षी ग्रेटर बरेली योजना को न केवल आधुनिक और अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से लैस किया है. बल्कि इसके प्रत्येक सेक्टर को पौराणिक व धार्मिक पहचान भी दी है.सेक्टर 10 ‘केदारगिरि एनक्लेव’ की डिज़ाइन में पर्वतों की झलक और इसका नाम निवासियों को हिमालय की शांति, पवित्रता और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव कराता है.

बरेली विकास प्राधिकरण ने ग्रेटर बरेली योजना को वैश्विक स्तर पर डिजाइन करते हुए इसके सेक्टर्स को भारतीय संस्कृति और पर्वतों से जुड़े पौराणिक व पवित्र नाम दिए हैं. ‘हिमाद्रि एन्क्लेव (सेक्टर 1)’ बरेली शहर के नाथ नगरी वाले आध्यात्मिक और प्राकृतिक स्वरूप को दर्शाता है.BDA की इस योजना का उद्देश्य निवासियों को स्वच्छ, हरा-भरा और उच्च-स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान करना है.

बरेली विकास प्राधिकरण ने ग्रेटर बरेली योजना को आधुनिकता के साथ-साथ अपनी सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जोड़कर डिजाइन किया है. ‘हिमाद्रि एनक्लेव (सेक्टर 1)’ नाम देकर BDA ने नाथ नगरी बरेली की आध्यात्मिक पृष्ठभूमि और पर्वतीय भव्यता को दर्शाया है. यह सेक्टर भविष्य में निवासियों के लिए हरियाली से भरपूर, शांत वातावरण और विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस एक सुरक्षित और प्रीमियम आवासीय परिसर साबित होगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||