Image Slider

Last Updated:

कन्नड़ सुपरस्टार यश अपनी पिछली फिल्म ‘केजीएफ 2’ की सफलता के 4 साल बाद पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. ‘केजीएफ’ की सफलता ने यश के स्टारडम को नए मुकाम पर पहुंचाया और अब हर किसी की निगाहें आज 26 अगस्त को रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेरीटेल फॉर ग्रोउनअप्स’ पर टिकी हुई हैं.

नई दिल्ली. यश अपनी फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. फिल्म के ऐलान के बाद से दर्शकों के बीच इसको लेकर जबरदस्त बज बना हुआ था. हर किसी की नजर इस बात पर है कि यश इस बार पर्दे पर क्या नया लेकर आने वाले हैं. नेशनल अवॉर्ड विनर गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी फिल्म ‘टॉक्सिक’ में यश के साथ एक या दो नहीं बल्कि 5 हसीनाएं नजर आ रही हैं.

‘टॉक्सिक’ में यश के साथ साउथ और बॉलीवुड जगत की कई नामचीन एक्ट्रेसेस नजर आने वाली हैं. इसमें लेडी सुपरस्टार नयनतारा से लेकर कियारा आडवाणी तक दमदार रोल में दिख रही हैं. फिल्म की रिलीज से काफी पहले से कियारा आडवाणी के बोल्ड और सेंशुअल लुक को लेकर चर्चाएं तेज थीं.

कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत, तारा सुतारिया- इन पांचों एक्ट्रेस के रोल को लेकर चर्चाएं तेज हैं. ये सभी दमदार रोल में दिखने वाली हैं. कियारा और तारा के लुक ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. लेकिन अगर आपको लग रहा है कि इन पांच हसीनाओं के साथ फिल्म में सिर्फ यश हीरो हैं तो आपको गलत लग रहा है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

‘टॉक्सिक’ में एक्ट्रेसेस के साथ गीतू मोहनदास ने हीरोज की भी फौज खड़ी की है. मेकर्स इस पैन इंडिया फिल्म को ग्लोबल लेवल पर रिलीज करने की बड़ी तैयारी कर रहे थे. इसमें देश ही नहीं दुनियाभर से सितारों को कास्ट किया गया है. गीतू मोहनदास और यश अपनी फिल्म में न सिर्फ नॉर्थ और साउथ को साथ लाए है. उन्होंने देसी और विदेशी कलाकारों को भी एक ही मंच पर खड़ा कर दिया है.

‘टॉक्सिक’ में अमेरिकी एक्टर, राइटर, फिल्ममेकर और स्टंटमैन काइली पॉल (Kyle Paul) ने भी अहम किरदार अदा किया है. काइली पॉल ने अमेरिकी फिल्मों के साथ ही चाइनीज फिल्मों में भी काम किया है. यश की फिल्म में अमेरिकी एक्टर के साथ ही ब्रिटिश मूल के कलाकार भी नजर आने वाले हैं.

‘टॉक्सिक ए फेरीटेल फॉर ग्रोअनअप्स’ में ब्रिटिश मूल के कलाकार डेरेल फिट्जगेराल्ड डी’सिल्वा भी नजर आने वाले हैं. वो इस डार्क थीम एक्शन थ्रिलर फिल्म में धुंआधार एक्शन करते दिखने वाले हैं. फिल्म को दर्शकों का मिला-जुला रिस्पांस मिल रहा है.

अमेरिकी मूल के एक्टर अक्षय ओबेरॉय भी फिल्म में अहम रोल अदा करते दिखने वाले हैं. इससे पहले वो ऋतिक रोशन के साथ फाइटर में दिखे थे. फाइटर में एक्टर के अभिनय को काफी सराहा गया था.

‘टॉक्सिक ए फेरीटेल फॉर ग्रोअनअप्स’ में इन तीनों कलाकारों के अलावा अमित तिवारी, सुदेव नायर और बालाजी मनोहर भी दमदार अभिनय करते दिखेंगे. फिल्म को भारी-भरकम बजट में कई भाषाओं में तैयार किया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ‘टॉक्सिक’ 800 करोड़ की लागत से बनी है. इस फिल्म को हिंदी और इंग्लिश दोनों में शूट किया गया है जिसकी वजह से इसको बनाने में भारी लागत लगी है. अब देखना दिलचस्प होगा कि आखिर फिल्म क्या कमाल दिखाती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||