दिल्ली की महिलाओं के लिए विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा द्वारा घोषित दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत लाभ मिलने का इंतजार खत्म हो गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 26 अगस्त को तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित विशेष कार्यक्रम में करीब 2,500 लाभार्थी महिलाओं को आधिकारिक लाभार्थी पत्र सौंपे। तालकटोरा स्टेडियम में 2500 महिलाओं को कार्यक्रम में शामिल किया गया और 65 महिलाओं को मंच पर बुलाकर पत्र दिया गया। बाकी महिलाओं को भी 1 सितंबर से पहले तक पत्र मिल जाएंगे।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लक्ष्मी योजना के बारे में कहा, ‘मुझे खुशी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हम अपने घोषणापत्र में किए गए वादे को पूरा कर रहे हैं। दिल्ली लक्ष्मी योजना, जिसे हमने 1 अगस्त से दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये देने के लिए शुरू किया था, उसके तहत अब तक नौ लाख से ज्यादा महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। पूरा प्रशासन लाभार्थियों के लिए जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। आज हमने योजना के तहत पहले 2,500 लाभार्थियों को मंजूरी पत्र सौंपे। उनके बैंक खाते और सीबीडीसी वॉलेट खुलने के बाद, 1 सितंबर को उनके खातों में पैसे जमा कर दिए जाएंगे। मुझे बहुत खुशी है कि दिल्ली की महिलाएं खुश हैं और हम उनके सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के प्रति अपने वादे को पूरा कर रहे हैं।’
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



