Image Slider

एनडीएमसी चेयरमैन मनोज द्विवेदी ने 25 अगस्त को मध्य दिल्ली के कुछ इलाकों में जलभराव की घटनाओं से प्रभावित सभी नागरिकों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। उन्होंने स्वीकार किया कि इस बार जलभराव की समस्या को दूर करने में सामान्य से अधिक समय लगा, जबकि सामान्यतः ऐसी स्थिति 15-20 मिनट में ठीक हो जाती है।


मनोज द्विवेदी ने कहा, ‘मैं एनडीएमसी इलाके के उन सभी लोगों से दिल से माफी मांगता हूं, जिन्हें 25 अगस्त 2026 को जल-जमाव की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ा। आम तौर पर हम 15-20 मिनट में जल-जमाव को हटा देते हैं। लेकिन हमारी पूरी कोशिशों के बावजूद कम से कम 3-4 इलाकों में पानी निकालने में घंटों लग गए। 2 घंटे से भी कम समय में 72 एमएम से ज्यादा बारिश हुई और यह बिल्कुल अप्रत्याशित था। लेकिन यह कोई बहाना नहीं हो सकता और भविष्य में ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए हमें अपने सिस्टम को मजबूत करना होगा।’

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||