Image Slider

रक्षाबंधन के मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए मायके और परिवार के अन्य सदस्यों के घर जाती हैं। ऐसे में नमो भारत की बढ़ी हुई फ्रीक्वेंसी से उन्हें काफी राहत मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के बीच आने-जाने वाले यात्रियों को भी इसका फायदा मिलेगा।


नमो भारत ट्रेन
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

रक्षाबंधन के त्योहार पर दिल्ली-एनसीआर में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने नमो भारत यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा का एलान किया है। 27 और 28 अगस्त को दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे बढ़ाए जाएंगे। त्योहार के दौरान यात्रियों की संख्या में संभावित बढ़ोतरी को देखते हुए दोनों दिनों में कुल 47 अतिरिक्त नमो भारत ट्रेन ट्रिप्स संचालित की जाएंगी। 


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||