गाजियाबाद। बारिश के बाद सोमवार को जगह-जगह जलभराव हो गया। पैदल और बाइक सवारों को इससे सबसे ज्यादा दिक्कत हुई। कई जगह कींचड़ भी हो गई। बच्चों को स्कूल तक पहुंचने में देरी हो गई। वहीं, नौकरी पेशा वाले भी समय से डयूटी नहीं पहुंच सके। दोपहिया वाहन सवार बारिश से बचने के लिए पुल और शेड के नीचे खड़े होकर समय गुजारते मिले।
लाल कुंआ पुल के नीचे और कर्पूरीपुरम में करीब एक फुट पानी भरने से लोग सबसे ज्यादा परेशान रहे। विजयनगर, औद्योगिक क्षेत्र स्थित एनएच-9 के अंडरपास में पानी भरने से वहां आवाजाही बंद रही। देर शाम तक भी पानी निकलने की व्यवस्था नहीं हो सकी। मजबूरी में लोगों को आगे से घूमकर आना पड़ा। एनडीआरएफ सदरपुर रोड पर सड़क के गड्ढों में पानी भरने से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। कई बाइक सवार भी इसमें गिरकर चोटिल हो गए। मेरठ रोड पर भी राजनगर एक्सटेंशन चौराहे और दुहाई के आसपास सड़क पर दूर तक पानी भर गया। इसी चक्कर में वाहनों की रफ्तार पर भी विराम लग गया। मालीवाड़ा में पानी भरने से व्यापारियों, राहगीरों और खरीदारों को दिक्कत हुई। इस बारे में नगर स्वास्थ्य अधिकारी मिथलेश कुमार ने बताया कि निचले इलाकों में मामूली पानी भरने की समस्या हुई। इसको समय रहते दूर किया गया।
-नगर आयुक्त व्यवस्था का जायजा लेने उतरे :
बारिश में जलभराव की स्थिति को देखने के लिए नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक खुद मैदान में उतरे। उनके साथ अपर नगर आयुक्त अनविंद्र कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी मिथलेश कुमार, जलकल के महाप्रबंधक केपी आनंद भी मौजूद रहे। नगर आयुक्त ने जलभराव होने के कारणों की रिपोर्ट तैयार कर इसका स्थायी समाधान निकालने के आदेश दिए। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि मालीवाड़ा में पंपसेट लगाकर जल निकासी कराई गई। गोविंदपुरम में मलबे की वजह से पानी निकासी में दिक्कत आ रही थी, उसको दूर कराया गया। जलभराव वाले स्थानों पर 68 पंपसेट लगाकर पानी निकासी की व्यवस्था कराई गई। अधीनस्थों को इसमें गंभीरता बरतने की हिदायत दी गई।
लाल कुआं चौराहे पर हुए जलभराव से गुजरते वाहन। संवाद
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



