यूपी समाचार लाइवः उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में न्यूज18 की खबर दिखाने का असर नजर आया है. पुलिस विभाग ने गालीबाज दारोगा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लाइन हाजिर कर दिया है. जमीन के विवाद को लेकर महिलाओं से दारोगा ने गाली गलौज की थी. गाली गलौज करते हुए दारोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इस खबर को News 18 ने प्रमुखता से दिखाया था. थाना ढोकी क्षेत्र का यह पूरा मामला है. यहां पढ़ें पल-पल के अपडेट्स…
Ghaziabad Encounter News: गाजियाबाद में गाड़ी से कैश लूटने वाले बदमाशों को पकड़ा
गाजियाबाद पुलिस के मुताबिक 21.08.2026 को रात लगभग 8 बजे थाना वेव सिटी पर सूचना प्राप्त हुई कि गिलमान निवासी लोहिया नगर मेरठ अपने कुछ साथियों के साथ थार गाड़ी में कुछ कैश लेकर जा रहे थे. एक पूर्व-नियोजित योजना के तहत मेरठ से ही एक स्कॉर्पियो गाड़ी द्वारा उनका पीछा किया जा रहा था. दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (DME) पर उन्हें डरा-धमकाकर तथा गाड़ी रुकवाकर उनसे कैश छीन लिया गया. घटना का तुरंत संज्ञान लेते हुए थाना वेव सिटी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया. घटना के सफल अनावरण हेतु कई टीमों का गठन किया गया है. सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के माध्यम से घटना में प्रयुक्त दो गाड़ियों (एक स्कॉर्पियो और एक स्विफ्ट डिजायर) को बरामद कर लिया गया है.
UPSSF Website Hack: यूपी स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स की वेबसाइट हैक
यूपी स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स (UPSSF) की वेबसाइट upssf.in हैक होने का मामला सामने आया है. वेबसाइट पर संदिग्ध गतिविधियां और बदलाव मिलने के बाद यूपी एसएसएफ ने साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर साइबर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
Baghpat Encounter News: बागपत में गौकश का एनकाउंटर
बागपत में पुलिस और गौकश के बीच मुठभेड़. पुलिस की गोली लगने से गौकश आमिर घायल. बालेनी थाना पुलिस की हुई मुठभेड़. आमिर के पैर में लगी पुलिस की गोली. आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस और गाड़ी बरामद. घायल गौकश को पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती.
Bulandshahr Accident News: बुलंदशहर में कांवड़यिों को अज्ञात वाहन ने रौंदा
बुलंदशहर जिले में हरिद्वार से आगरा डाक कांवड़ लेकर जा रहे बाइक सवार कांवड़ियों को अज्ञात वाहन ने रौंदा. हादसे में 5 कांवड़िए पिंटू, अजय, दिव्यांश, सौरभ और अंकित घायल. सभी घायलों को उपचार के लिए खुर्जा के सूरजमल जटिया अस्पताल में कराया गया भर्ती. 3 कांवड़ियों की हालत गंभीर, हायर सेंटर किया गया रेफर. हादसे से गुस्साए कांवड़ियों ने किया जमकर हंगामा. मौके पर पहुंची पुलिस से कांवड़ियों की हुई तीखी नोकझोंक. पुलिस अधिकारियों द्वारा उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद शांत हुए कांवड़िए. थाना खुर्जा देहात क्षेत्र के मामन फ्लाईओवर की घटना.
Prayagraj Flood News: प्रयागराज में गंगा-यमुना का विकराल रूप
संगम नगरी में गंगा और यमुना ने विकराल रूप ले लिया है. संगम क्षेत्र में जल समुद्र सा नजर आ रहा है. नाव के जरिए संगम क्षेत्र का अद्भुत और रौद्र रूप नजर आ रहा है. दोनों नदियों का जलस्तर बड़े हनुमान मंदिर की दहलीज तक पहुंच गया है. गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर एक से डेढ़ फीट और बढ़ता है. तो बाढ़ का पानी मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कर जाएगा. श्रद्धालु भी बाढ़ के पानी के मंदिर के गर्भ गृह में प्रवेश करने का इंतजार कर रहे हैं. बाढ़ का पानी मंदिर के गर्भ गृह में पहुंचने पर खुशियां मनाई जाती है. विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं. बाढ़ का पानी नीचे उतरने के बाद दोबारा मंदिर के पट खोले जाते हैं.
Raebarelli News: रायबरेली में पुजारी की हत्या
रायबरेली जिले में धारदार हथियार से पुजारी की हत्या से सनसनी. पुजारी राम लखन का शव खून से लथपथ मिला शव. गांव से बाहर मंदिर बनवा रहता था बुजुर्ग. पुलिस और फॉरेंसिक की टीम मौके पर. मृतक पुजारी पालकी हार मजरे चिचौली का रहने वाला था. जगतपुर थाना क्षेत्र की घटना.
Sonbhadra News: सोनभद्र में लापता बालक को पुलिस ने किया बरामद
सोनभद्र जिले में ओबरा पुलिस ने महज 3 घंटे में अपहृत 13 वर्षीय बालक को सकुशल बरामद किया. बाजार सब्जी लेने निकला था बालक, वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने दर्ज कराई थी शिकायत. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और जनसहयोग की मदद से तलाश तेज की. अथक प्रयास के बाद रात करीब 8 बजे बालक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा. पुलिस की त्वरित कार्रवाई पर परिजनों ने जताया आभार, टीम की तत्परता की हुई सराहना.
Ghaziabad Encounter News: गाजियाबाद में पुलिस ने किया बदमाशों का एनकाउंटर
गाजियाबाद जिले में बदमाशों ओर पुलिस के बीच हुई मुठभेड़. वाहन चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़. मुठभेड़ में गोली लगने के बाद दो बदमाश किए गए गिरफ्तार. दो बदमाश मौके का फायदा उठाकर फरार. कब्जे से अवैध असलहा ओर एक ऑटो बरामद. टप्पेबाजी की घटनाओं के देते थे अंजाम. थाना सिहानीगेट क्षेत्र में हुई मुठभेड़.
Etawah Encounter News: इटावा में कुख्यात अपराधी का पुलिस ने किया एनकाउंटर
इटावा जिले में ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत हत्या का प्रयास करने वाला कुख्यात अपराधी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार. कब्जे से 1 अवैध तमन्चा 315 बोर, 2 जिन्दा एवं 1 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद. शिवम उर्फ शेखू को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी. कचौरा बाईपास रेलवे ओवरब्रिज के पास से कुख्यात अपराधी अभिषेक उर्फ बंजारा के पैर में गोली लगी. अभिषेक के खिलाफ 11 संगीन आपराधिक मामले दर्ज है. अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी में पुलिस जुटी हुई है. इटावा जिले के जसवंतनगर इलाके में कचौरा बाईपास पर हुई मुठभेड़.
Ballia Flood News: बलिया में गंगा-सरयू नदी खतरे के निशान से ऊपर बहने लगीं
बलिया में गंगा नदी और सरयू नदी के जलस्तर खतरा बिंदु से 1 मीटर उपर होने के वजह से अब घरों और बस्तियों में भी पानी प्रवेश करने लगा है, जिससे आमजन जीवन पूरी तरह से परेशान है. लोगों का मानना है की बाढ़ के पानी धीरे होने से आने और जाने में काफी परेशानी हो रही है. ग्रामीण का आरोप है की जिला प्रशासन अभी तक कोई नाव की व्यवस्था तक नहीं किया है, जिससे धीरे हुए पानी से बाहर निकला जा सके. बलिया शहर से सेट बिचला घाट, निहोरा नगर, बेदुआ मुहल्ला के आसपास गंगा किनारे तटवर्तीय इलाके में पानी प्रवेश कर चुका है. वहीं सरयू नदी के तांडव भी जारी है. बांसडीह तहसील अंतर्गत भोजपुरवा गांव में बने पानी के टंकी कटान में पूरी तरह से विलीन हो चुका है. जिसका लाइव वीडियो भी है. वहीं जिलाधिकारी ने बताया कि बढ़ते जल स्तर को लेकर पूरी तरह से प्रशासनिक अधिकारी अलर्ट में है. नाव की व्यवस्था की गई है. राहत बचाव कार्य जारी है. लोगों को खान-पान वितरण किया जा रहा है. लगातार कंट्रोल रूम से निगरानी की जा रही है.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



