Image Slider

Last Updated:

Vrishabh Rashifal 23 August: वृषभ राशि वालों के लिए 23 अगस्त का दिन कई मायनों में खास रहने वाला है. ज्योतिषाचार्य के अनुसार आज संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलने के साथ बिजनेस में बढ़ोतरी और धन लाभ के योग बन रहे हैं. नौकरीपेशा लोगों को भी मेहनत का फायदा मिल सकता है. निवेश के मामले में चांदी को लेकर लाभ के संकेत बताए गए हैं, वहीं लव लाइफ में भी खुशियां बढ़ सकती हैं. जानिए रविवार को करियर, कारोबार, निवेश और रिश्तों के मामले में वृषभ राशि वालों के लिए क्या खास रहने वाला है.

Today Vrishabh Rashifal 23 August: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. आज सावन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और रविवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज मूल नक्षत्र और विष्कुम्भ योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा पूरे दिन और पूरी रात धनु राशि में संचरण कर रहे हैं. आइये जानते है काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए रविवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.

ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन खुशियों से भरा होगा. आज आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है. आज आप चाहें तो कॉमर्शियल पर्पज से नए वाहन की खरीदारी भी कर सकते हैं. इससे आपको फायदा जरूर होगा. आज आपकी मुलाकात आपके किसी पुराने दोस्त से भी हो सकती है.

बिजनेस में वृद्धि के योग
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहें है उन्हें धन का लाभ भी जरूर होगा. आज आपके व्यवसाय में वृद्धि के योग भी बनें हुए है. जो लोग नौकरी कर रहें है आज वो ऑफिस में पूरी ऊर्जा के साथ काम करेंगे. आज आपके मेहनत के कारण आपके बॉस भी आपसे प्रसन्न रहेंगे. आज आप बेवजह के लड़ाई झगड़े से बचें. वरना इसका खामियाजा आपको झेलना पड़ेगा.

चांदी में निवेश से बढ़ेगा फायदा
वृषभ राशि के जातक जो इन्वेस्टमेंट की सोच रहे हैं. आज वो म्युचुअल फंड या शेयर बाजार के बजाए यदि चांदी में पैसा निवेश करेंगे तो इससे आपको अच्छा मुनाफा भी होगा. आज आप चाहें तो किसी सरकारी स्कीम में भी पैसा निवेश कर सकते हैं. इससे आपको सुरक्षित रिटर्न भी जरूर मिलेगा.

लव लाइफ में आएगी खुशहाली
वृषभ राशि के जातकों के लव लाइफ में आज खुशहाली आएगी. आज आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं. यह समय उस लिहाज से भी आपके लिए काफी बेहतर बताया जा रहा है. जो लोग सिंगल है आज उनके पार्टनर की खोज भी जरूर पूरी होगी. वहीं बात शादीशुदा लोगों की करें तो आज आपका दिन सामान्य होगा.

भगवान सूर्य को दें अर्ध्य
आज आपका शुभ रंग लाल और शुभ अंक 8 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक भगवान सूर्य की पूजा आराधना जरूर करें. आज आप यदि लाल फूल डालकर यदि भगवान सूर्य को अर्ध्य देंगे तो इससे आपको यश और कीर्ति की प्राप्ति भी होगी.

About the Author

Seema Nath

Seema Nath is a digital journalist and content creator with 6 years of experience in journalism, including ground reporting, regional news coverage and feature writing. She currently works as a Content Producer…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||