Image Slider

Last Updated:

Bhojpuri Bawaal Promo: रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में काजल राघवानी ने पवन सिंह पर सेट पर जबरदस्ती किसिंग सीन जुड़वाने और मना करने पर काम बंद करने के गंभीर आरोप लगाए हैं. अब इस पूरे विवाद पर पवन सिंह ने भी ऑन-कैमरा चुप्पी तोड़ी है. पढ़िए पूरी रिपोर्ट.

Zoom

Pawan Singh On Kajal Raghwani Allegations: रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में आए दिन नए-नए विवाद सामने आ रहे हैं. शो के दौरान भोजपुरी सिनेमा की क्वीन काजल राघवानी ने पावरस्टार पवन सिंह पर आरोप लगाया था कि उन्होंने फिल्म ‘कईसे हो जाला प्यार’ के सेट पर अचानक और जबरदस्ती किसिंग सीन जुड़वा दिया था.

काजल का कहना था कि जब उन्होंने यह सीन करने से मना किया, तो पवन सिंह गुस्सा होकर सेट छोड़कर चले गए और उनके साथ आगे काम न करने की धमकी दी. अब इस पूरे मामले पर पवन सिंह ने भी अपनी चुप्पी तोड़ते हुए करारा जवाब दिया है

पवन सिंह ने बताई सेट की पूरी सच्चाई

पिछले एपिसोड में दिखाया गया कि जब काजल ने रानी चटर्जी के सामने पवन सिंह के बारे में ऐसी बातें बताई कि किसिंग सीन न करने पर पवन सिंह सेट छोड़कर चले गए थे. जिसपर रानी ने काजल का सपोर्ट करते हुए कहा- मेल ईगो हर्ट हो गया होगा. वहीं अब हालिया एपिसोड में निरहुआ के साथ बातचीत के दौरान पवन सिंह ने काजल राघवानी के इन आरोपों पर अपना पक्ष रखा. पवन सिंह ने बताया कि काजल ने पहले भी कई फिल्मों में किसिंग सीन्स किए थे. लेकिन उस फिल्म की शूटिंग के आखिरी दिन काजल ने जानबूझकर काम में अड़ंगा डालने के लिए सीन करने से साफ इनकार कर दिया था. पवन सिंह ने कहा कि ऐसा नखरा देखने के बाद ही उन्होंने सेट छोड़ा था कि जिन्हें जो करना है करने दो, उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता.

रानी चटर्जी का रिएक्शन

वहीं शो के एक दूसरे सेगमेंट में काजल राघवानी फिर से रानी चटर्जी के सामने पवन सिंह की शिकायत करती दिखीं. काजल ने कहा कि पवन सिंह नई-नई हीरोइनों के साथ इस तरह की चीजें करने की कोशिश करते हैं. इस पर रानी चटर्जी भी काफी हैरान नजर आईं और उन्होंने मामले को समझने की कोशिश की. काजल का दावा है कि उसी विवाद के बाद से पवन सिंह उनके साथ काम नहीं करते हैं.

View this post on Instagram

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||