Image Slider

होमखेलक्रिकेटबदले की आग में स्टार्क ने बरपाया कहर, 12 रन पर बांग्लादेश की आधी टीम आउट

Last Updated:

Australia vs Banglades, 2nd Test Match: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत हो चुकी है. मेकाय में खेले जा इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतने के बाद बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया था. कप्तान पैट कमिंस के पहले बॉलिंग के फैसले को सही साबित करते हुए नई गेंद से मिचेल स्टार्क ने ऐसा कहर बराया कि बांग्लादेश ने सिर्फ 12 बनाने में अपने 5 विकेट गंवा दिए.

Zoom

मिचेल स्टार्क ने पहले सेशन में लिए 5 विकेट

नई दिल्ली: ड्राविन टेस्ट में बांग्लादेश से मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम बदले की आग में धधक रही है. इसकी झलक मेकाय में शुरू हुए दूसरे टेस्ट के पहले ही दिन देखने को मिल गई, जब नई गेंद से मिचेल स्टार्क ने बांग्लादेश के 5 विकेट सिर्फ 12 रन पर उड़ा दिए. मिचेल स्टार्क की घातक गेंदबाजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने सिर्फ 22 गेंद में अपना पंजा खोला. सिर्फ इतना ही नहीं, स्टार्क ने अपने स्पेल के पहले ओवर की गेंद पर विकेट लेने का कारनामा किया.

मेकाय के पीच पर मिचेल स्टार्क की गेंद ऐसी लहराई की बांग्लादेश के टॉप के 5 बल्लेबाज अपना खाता तक खोल पाए. टॉप-5 बल्लेबाजों में सिर्फ मोमीनुल हक ही एक ऐसे खिलाड़ी रहे, जिन्होंने 16 गेंद में 9 रन बनाए. इस तरह ड्राविन टेस्ट में ऐतिहासिक जीत के बाद बांग्लादेश की टीम की सीरीज के दूसरे मैच में बुरी तरह से लड़खड़ा गई है.

मिचेल स्टार्क ने डेल स्टेन छोड़ा पीछे

मेकाय में मिचेल स्टार्क ने तेज तर्रार फाइफर के साथ ही टेस्ट क्रिकेट में विकेट के मामले में साउथ अफ्रीका के दिग्गज डेल स्टेन को पीछे छोड़ दिया है. स्टार्क के अब टेस्ट फॉर्मेट में 440 विकेट हो गए हैं. वहीं, डेल स्टेन की बात करें तो उन्होंने 93 टेस्ट में 439 विकेट अपने नाम किए थे.

सिर्फ इतना नहीं, स्टार्क टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के 5वें और ऑस्ट्रेलिया के लिए सिर्फ दूसरे तेज गेंदबाज भी बने हैं. इस मामले में इंग्लैंड के महान पेसर जेम्स एंडरसन 704 विकेट के साथ पहले स्थान पर काबिज हैं. वहीं, ऑस्ट्रेलिया के लिए ग्लेन मैक्ग्रा 563 विकेट लेकर नंबर एक पेसर बने हुए हैं.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||